फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: जानिए किस कंटेस्टेंट को थी कौन सी गलतफहमी? एक तो बीच में कूद सलमान ने की दूर

Mon, 07 Oct 2019 12:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस 13 के वीकेंड एपिसोड में इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर के बाहर नहीं हुआ। सलमान ने हालांकि अंत तक कोएना मित्रा और दलजीत को डरा कर रखा लेकिन जल्द ही खुलासा कर दिया कि इस बार वोटिंग लाइन्स बंद थीं और कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा। एपिसोड में सलमान ने सभी को उनकी गलतफहमी से भी रूबरू करवाया और इसके लिए उन्होंने एक टास्क की मदद ली। तो आइए जानते हैं आज के एपिसोड के बारे में.....
विज्ञापन

2 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
टास्क के लिए सभी को हेयर बैंड पहनना था जिसमें तीन गुब्बारे थे। हर कंटेस्टेंट को किसी एक का नाम लेना था और उसकी गलतफहमी बताते हुए उसका एक गुब्बारा फोड़ना था। इस टास्क की शुरुआत करने के लिए सलमान खान ने पारस छाबड़ा को सबसे पहले बुलाया।
विज्ञापन

3 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
पारस ने आसिम का नाम लेते हुए कहा कि सिर्फ बॉडी बनाने से लड़की नहीं पटती है। इसके बाद शहनाज ने माहिरा के बैंड में लगा बैलून फोड़ते हुए कहा कि उनका कॉन्फिडेंस अच्छा है लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस बुरी चीज है। इसके साथ ही उन्होंने एक पुरानी बात को याद करते हुए कहा कि इस शो में सभी सेलेब्स हैं।

4 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
देवोलीना ने सिद्धार्थ डे का नाम लेते हुए कहा कि इनको समझना चाहिए कि हर बात, हर वक्त मजाक नहीं होती है। कई बार उनकी बातें काफी क्रीपी भी लगती हैं। इसके बाद आरती ने शेफाली बग्गा का नाम लेते हुए कहा कि उनकी गलतफहमी है कि वो हर बार सिर्फ अपना स्टैंड लेंगी तो सबसे अलग दिखेंगी। वो सही पक्ष में रहकर भी अलग दिख सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
दलजीत ने शेफाली की गलतफहमी बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं है सिर्फ वो ही इस शो में जीतने नहीं आई हैं। शो में सभी जीतने आए हैं। ऐसे में ये उनकी एक गलतफहमी है। सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे का नाम लेते हुए कहा कि सबको उनकी तरह फुटेज नहीं चाहिए। सभी के पास काम है।
विज्ञापन

6 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
रश्मि ने भी सिद्धार्थ डे का नाम लेते हुए कहा कि वो हमेशा कहते हैं कि सेलेब्स गंदे हैं। इसके अलावा उन्हें कोई हक नहीं कि किसके पास कितना काम है। रश्मि ने कहा- आप मेरे बाप नहीं है तो प्लीज बाप बनने की कोशिश मत करो। वहीं रश्मि के बाद कोएना ने भी सिद्धार्थ डे का नाम लिया और कहा कि किसी के काम के बारे में कुछ भी कहना गलत है। सिद्धार्थ डे ने कोएना मित्रा पर वार करते हुए कहा कि ये मोहल्ले की आंटी की तरह हैं जो हर घर में जाकर फालतू बात करती हैं। जैसे आपका बच्चा क्यों नहीं हुआ आदि।
विज्ञापन

7 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हुए कि उन्हें लगता है कि ये काफी कूल हैं लेकिन ये ब्लडी फूल हैं। हालांकि इस पर सलमान ने कहा कि वो तो कभी नहीं कहते हैं कि वो कूल हैं ऐसे में ये तो आपकी गलतफहमी है कि आपको लगता है कि वो कूल हैं। लेकिन शेफाली अपनी बात पर अड़ी रहीं।

8 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
सिद्धार्थ डे ने अबु मलिक का नाम लेते हुए कहा कि इनकी गलतफहमी है कि नहीं नहाने से स्किन सही रहेगा, बिना ब्रश के दांत सही रहेंगे। इसके अलावा माहिरा ने शहनाज का नाम लेते हुए कहा- इनको लगता है कि सारे लड़कों से सिर्फ इनको ही लाइन मिलती है। ऐसे में ये इनकी गलतफहमी है।
विज्ञापन

9 of 9
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
आसिम ने पारस का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी को गेम खिलाता है। इसके साथ ही बॉडी वाली बात पर कहा कि जिसकी खुद की बॉडी नहीं वो दूसरों को कुछ न ही कहे। वहीं अबु ने पारस का नाम लेते हुए कहा कि इनको लगता है कि ये लवर ब्वॉय हैं लेकिन एक भी लव लेटर नहीं मिला है।

Bigg Boss 13: शो में हिना खान ने किए कई खुलासे, वीडियो में काफी करीब नजर आए पारस-शहनाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें