फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिना खान ने किए कई खुलासे, वीडियो से खुला पारस-शहनाज का अंदरूनी सीक्रेट

Mon, 07 Oct 2019 11:58 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान स्टारर बिग बॉस 13 एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। रविवार को शो के वीकेंड में सलमान खान ने घरवालों से बातचीत की। इस दौरान जहां सलमान ने कुछ टास्क दिए तो वहीं शो में काफी कुछ नया भी देखने को मिला। इस पैकेज में आपको बताते हैं कि क्या हुआ घर में जब हिना खान की एंट्री हुई।
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
वीकेंड के दूसरे एपिसोड में हिना खान घर पहुंची। सलमान खान ने दर्शकों को बताया कि हिना खान को बिग बॉस के घर की स्पेशल स्टोर की मैनेजर बनाया गया है। वहीं एपिसोड में हिना से सलमान ने पूछा कि अगर आप शो में होते तो किससे आपका कनेक्शन बनता। इस पर हिना ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। वहीं हिना ने आसिम को नॉटी बताया तो पारस के लिए कहा कि एक ही हफ्ते में पूरा खुद को एक्सपोज कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बाकी कंटेस्टेंट्स में से हिना ने अबु मलिक को स्वीट बताया तो सिद्धार्थ डे के बारे में कहा कि वो ज्यादा ही रोमांचक हो गए हैं। इसके बाद हिना ने घर की बहूओं के बारे में बात की तो सलमान ने कहा कि बहू बन गई बेब की शुरुआत का श्रेय तो आपको ही जाता है।  सलमान ने हिना से ये भी पूछा कि घर में आपको किसका कनेक्शन बनते नजर आ रहा है। इस पर हिना ने कहा कि पारस- शहनाज और रश्मि- सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कनेक्शन लगता है।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
हिना खान से सलमान खान ने ये भी पूछा कि आपके मुताबिक कौन शो में आगे जा सकता है। इस पर हिना ने कहा कि पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह और शेफाली बग्गा शो में आगे जा सकते हैं।  इसके साथ ही हिना ने शो की एक एक्सक्लूसिव फूटेज भी दिखवाई जिसमें पारस और शहनाज काफी करीब नजर आए। दोनों एक साथ लेटे थे और दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर सुपरमार्केट मैनेजर हिना खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को दो ऑप्शन दिए जिसमें या तो उन्हें किसी का मैसेज सुनने को मिल सकता था। जो कि उनके परिवार का सदस्य, दोस्त या फिर फैन्स की आवाज हो सकती है, या फिर वो घर के लिए कोई सामान खरीद सकते थे। ऐसे में किस कंटेस्टेंट ने क्या चुना, जानिए नीचे।

- देवोलीना ने मां के मैसेज की जगह घर के लिए एक किलो पोहा चुना। वहीं स्टोरज रूम से बाहर आकर अपनी मां को याद करके रो पड़ीं।
- सिद्धार्थ शुक्ला ने बहन प्रीति खन्ना का मैसेज चुना।
- दलजीत ने परिजन सनाया ईरानी का मैसेज चुना।
- कोएना ने जनता के मैसेज को सुनना पसंद किया।
-  आसिम ने भी जनता के मैसेज को सुनना पसंद किया।
- अबु मलिक ने भी जनता के मैसेज को ही चुना।
- शहनाज ने पापा का मैसेज चुना।
- माहिरा ने भी फैंस के मैसेज को चुना।
- शेफाली बग्गा ने पापा का मैसेज सुना।
- रश्मि देसाई ने दोस्त अंकिता लोखंडे का मैसेज सुना।
- आरती सिंह ने भाई कृष्णा का मैसेज सुना।
- सिद्धार्थ डे ने दोस्त जयंत का मैसेज सुना।

पढ़े: KBC 11: शो में देखने को मिलेंगे मां दुर्गा के तीन रूप, वायरल हो रहा है प्रोमो वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें