फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: सिद्धार्थ की 'अभद्र टिप्पणी' को सलमान ने बता डाला मजाक, कटघरे में खडे़ हुए ये कंटेस्टेंट

Sun, 20 Oct 2019 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस' में वीकेंड का वॉर का इंतजार सभी दर्शकों को बेसब्री से होता है। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट ने ज्यादा गलतियां की हैं। सलमान ने सबसे पहले कटघरे में ऐसे कंटेस्टेंट को खड़ा किया जिन पर दूसरे घरवालों ने कई आरोप लगाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
घरवालों ने सिद्धार्थ डे को कटघरे में खड़े किया। सिद्धार्थ ने आरती पर कई अभद्र टिप्पणियां की थीं जिसे लेकर घरवालों के बीच हंगामा भी हुआ था। बाद में सिद्धार्थ डे इस बात को लेकर माफी भी मांगते रहे। माना जा रहा था सलमान सिद्धार्थ को खूब खरी खोटी सुनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सलमान खान ने कहा कि 'सिद्धार्थ का मकसद वो नहीं था जो उन्होंने कहा और बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली। टीवी पर सिद्धार्थ को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी इन्टेंशन गलत नहीं थी।' इस तरह सलमान खान ने सिद्धार्थ डे के खिलाफ बाकि कंटेस्टेंट को मुद्दा नहीं बनाने दिया। सलमान के इस रवैये के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं छिड़ गईं कि क्या सलमान पक्षपात कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ डे को लेकर पहले ही खुलासा किया जा चुका है कि वे सलमान खान के लिए कई शो लिख चुके हैं और 'दबंग टूर' के दौरान भी उनके साथ काम किया था।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
बीते पूरे हफ्ते सिद्धार्थ और रश्मि के बीच झगड़ा लगातार चर्चाओं में रहा। घर के सदस्यों ने सिद्धार्थ शुक्ला को विलेन बनाने की कोशिश की लेकिन उनके खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हो सका। सलमान ने सिद्धार्थ और रश्मि से कहा कि दोनों को आपस में अपने झगड़े सुलझा लेने चाहिए। सलमान शहनाज से कहते हैं कि वो दोनों के बीच दोस्ती करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
कटघरे में तीसरे कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा पहुंचे। सलमान मजाक में कहते हैं कि 'पारस आप दूसरों को सलाह दे रहे थे कि रोना चाहिए। ऐसे चुप-चुपके नहीं सबके सामने आकर आप बोलें।' जिस पर पारस कहते हैं कि 'मैंने तो बस इतना कहा था कि अगर कोई झगड़ रहा हो तो कम से कम रोने लगे जिससे सामने वाला कंटेस्टेंट चुप हो जाए।' बता दें कि पारस ने टास्क के दौरान रश्मि को यह सलाह दी थी। इसके अलावा वीकेंड का वॉर एपिसोड में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर भी पहुंची थीं। उन्होंने घरवालों को एक टास्क दिया। बाद में उन्होंने स्टेज पर आकर सलमान खान के साथ भी खूब मस्ती की।

18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'वॉर' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी सैफ की 'लाल कप्तान'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें