फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के बाहर होते इस कंटेस्टेंट ने दिखाए तेवर, कहा, 'तुम्हारे बाप का शो है'

Tue, 10 Dec 2019 01:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg boss 13 - फोटो : social media
अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो के अंदर जहां नए कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं तो वहीं पुराने कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से घर के बाहर जा रहे हैं। अब सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के घर से बार किया गया है। हालांकि उन्हें घर से बाहर करते ही एक सीक्रेट रूम में रखा गया है,जहां उनके साथ पारस मौजूद हैं। वहीं इन सबके बीच बिग बॉस 13 में टीवी कलाकार विशाल सिंह और अभिनेत्री मधुरिमा तुली के बीच एक बार फिर से नोक-झोंक देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मधुरिमा तुली अपनी पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ बुरी तरह से बहस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मधुरिमा विशाल से कहती हैं कि मैं यहां आई हुई हूं तो सहजता महसूस नहीं करवा सकते तो कम से कम असहज तो महसूस मत करवाओ। इसके बाद वह विशाल के लिए भद्दे शब्द का भी इस्तेमाल करती है। जिस पर विशाल कहते हैं कि आप मुझे सबके सामने गालियां दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Social Media
मधुरिमा तुली वीडियो में आगे कहती हैं कि मैं तुम्हें नजरअंदाज ही कर रही थी। जिसपर विशाल बोलते हैं कि अगर तुम्हें नजरअंदाज की करना होता तो तुम इस शो में नहीं आती। इसके बाद मधुरिमा तुली गुस्से में कहती हैं कि क्यों नहीं आती ये तुम्हारा शो है, क्या तुम्हारे बाप का शो है। तुम बहुत झूठे हो। वहीं विशाल भी गुस्से में बोलते हैं कि तुम मेरे लिए किसी भी लायक नहीं हो। तुमने मेरी बहुत बार बेइज्जती की। इस पर मधुरिमा बोलती हैं कि तुमने मेरी इससे भी ज्यादा बेइज्जती की है। तुम पागल हो अंधे हो। तेज से चीखते हुए मधुरिमा तुली विशाल को चुप रहने के लिए बोलती हैं। 
 

4 of 5
bigg boss - फोटो : social media
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते बड़े फेर-बदल होने वाले हैं। पहले से ही घर में काफी टि्वस्ट एंड एर्न देखने को मिले हैं। अब बिग बॉस में सीजन 11 के फाइनलिस्ट रह चुके विकास गुप्ता की भी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। अब बिग बॉस एक ऐसा फैसला लेंगे जिससे सभी घरवाले हिल जाएंगे। आज बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला बाहर चले जाएंगे। जी हां, शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें बिग बॉस ये कहते नजर आए कि सिद्धार्थ शुक्ला को इस घर से बाहर भेजा जा रहा है। ये सुनते ही सभी घरवालों की हवाइयां उड़ गईं। ये सुनते ही शहनाज फूट-फूटकर रोने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : social media
एपिसोज में माहिरा को भी रोते देखा गया। सिद्धार्थ के बाहर जाने से कुछ घरवालों को खुशी भी होती है। ऐसे में शहनाज अकेली पड़ जाती हैं। इस फैसले में टि्वस्ट तब आया जब सिद्धार्थ घर से निकलकर सीक्रेट रूम में पहुंच जाते हैं। सिद्धार्थ के साथ पारस छाबड़ा को भी सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। ये दोनों सीक्रेट रूम से ही घरवालों की हलचल पर नजर रखेंगे। प्रोमो में ये भी दिखाया गया कि नॉमिनेशन के लिए ज्यादातर घरवाले शहनाज का नाम लेते हैं। वहीं मास्टर माइंड के नाम से मशहूर विकास गुप्ता, अरहान को नॉमिनेट करते नजर आए।

पढ़ें: Bigg Boss 13: अरहान खान करेंगे इजहार-ए-इश्क, मधुरिमा-विशाल होंगे फिर आमने-सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें