फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: बचपन में शारीरिक शोषण का शिकार हुए थे विशाल, दर्दनाक घटना का ऐसा लिया था बदला

Mon, 13 Jan 2020 08:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
रियलिटी शो बिग बॉस 13 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पहुंची। ये दोनों अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने लिए पहुंचीं थीं। वहीं बिग बॉस के घर में पहुंचकर लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने घर में मौजूद सभी घरवालों से 'मुंह दिखाई' टास्क करवाया। इस टास्क के जरिए घरवालों को अपनी जिंदगी के बुरे अनुभवों के बारे बताना था जिससे उनकी जिंदगी बदल गई। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
इस टास्क के जरिए आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने अपने बारे में दर्दनाक और हैरान कर देने वाले खुलासे किए। इस दौरान विशाल आदित्य सिंह ने बताया कि बचपन में उनका शारीरिक शोषण हुआ था। विशाल ने कहा कि बचपन में दो-तीन लड़कों ने मेरा शारीरिक शोषण किया था। यही वजह है मैं लड़कों से नफरत करने लगा था। ये हादसा 10-11 साल की उम्र में हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter
विशाल आदित्य सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में मैंने किसी को नहीं बताया था, लेकिन जब पापा को बताया तो उन्होंने मुझे बहुत मारा। इसके बाद दोबारा मैंने किसी को नहीं बोला। इस घटना के बाद मुझमें बहुत खामियां आ गई थीं। हादसे के बाद से मेरा न तो पढ़ाई में दिल लगता था और न ही घर में। मैं सिर्फ खेलने में आगे रहा क्योंकि खेल में सब भूल जाता था और वहां मैं सुरक्षित महसूस करता था। 18 साल के होने के बाद मैंने उन लड़कों को बहुत पीटा था।

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : twitter
विशाल आदित्य सिंह के अलावा आरती सिंह ने भी बताया कि बचपन में उनके नौकर ने उनका दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। आरती ने कहा कि जब मैं 13 साल की थी, तो हमारे घर के नौकर ने तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मैं भागी और मैंने खुद को बचाने की कोशिश की। मैं बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी। उसके बाद मुझे पैनिक अटैक आना शुरू हो गए थे। आज भी वो दिन याद करके मैं कांप जाती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
आरती और विशाल आदित्य सिंह के अलावा मधुरिमा तुली ने भी कहा कि बचपन में उनके होम ट्यूटर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। मधुरिमा ने कहा, उस समय मैं बहुत छोटी थी। वो ट्यूटर मेरे घर पढ़ाने आता था और मेरे भाई को पानी या फिर कोई सामान लेने के लिए भेज देता था और फिर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। होम ट्यूटर ने मेरे साथ ऐसा बहुत बार किया। फिर मैंने अपनी मां और पिता को बताया। उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया, लेकिन उस घटना से उभरने में मुझे काफी समय लगा।

पढ़ें: Bigg Boss 13: शो से निकलते ही शादी कर लेगी ये कंटेस्टेंट, कहा- 'घूमना फिरना और बच्चे पैदा करने हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें