फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली के बीच हुई लड़ाई, कोएना को एंकर ने कहा- आंटी

Thu, 03 Oct 2019 05:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली बग्गा और कोएना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीमियर के बाद से ही  बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले एपिसोड में जहां ये साफ हो गया था कि आखिर शो रात में साढ़े दस बजे टेलिकास्ट हो रहा है तो उसके बाद दूसरे-तीसरे एपिसोड्स में ही कंटेस्टेंट्स की जोरादर लड़ाई भी देखने के मिलने लगी है। ऐसे में एक बार फिर बिग बॉस अपने नए प्रोमो वीडियो को लेकर सुर्खियों में है।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
दरअसल बिग बॉस 13 का पहला टास्क था 'बिग बॉस हॉस्पिटल' । इस टास्क में सिद्दार्थ शुक्ला को दूसरी टीम ने काफी टॉर्चर किया। इसको देख रश्मि देसाई भी रोने लगीं। शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।  अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला और न्यूज एंकर शेफाली बग्गा की जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर कलर्स के आफिशियल चैनल से शेयर किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और कोएना मित्रा बात कर रहे हैं। लेकिन तभी वहां पर शेफाली बग्गा आती हैं और सिद्धार्थ से कहती हैं कि आप अपनी हद में रहें, आप होते कौन हैं मुझे मेरी हद बताने वाले। वहीं जवाब में सिद्धार्थ बोलते हैं- तुम हमसे ऐसे कैसे बात कर सकते हो।' इस पर शेफाली कहती हैं- 'इधर उधर निठल्ला घूमता रहता है, बकवास कर रहा है, मैं तेरे से डरती हूं क्या'। 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
इस बहस के बीच में ही शेफाली के एक शब्द को सिद्धार्थ गाली समझ लेते हैं और अधिक भड़क जाते हैं। इसके बाद दोनों की बहस और तेज हो जाती है। इस बीच शेफाली कहती हैं कि अपनी हद में रहो और अपनी तमीज देखो पहले आप, किसी और को कुछ भी कहने से पहले। प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिद्धार्थ डे शेफाली से कह रहे हैं कि तुम बड़ी एंकर हो तो वहीं कोएना मित्रा सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं कि वो नॉमिनेटिड है और उसे हर 15 मिनट में बातों का मुद्दा बनाकर लड़ाई करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla Mahira Sharma Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
शेफाली बग्गा को कोएना मित्रा की ये बात भी काफी बुरी लग जाती हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं कि आंटी आप कह क्या रही हैं कि मैं नॉमिनेटिड हूं इसलिए लड़ती रहती हूं। गौरतलब है कि 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क के दौरान आरती सिंह को शेफाली बग्गा और शहनाज ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं थीं। इसके साथ ही शेफाली ने सिद्धार्थ और आरती को लेकर भद्दे कमेंट भी किए थे।

पढ़ें: Bigg Boss 13: टॉर्चर होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला लेंगे अपना इंतकाम, दो लड़कियों को बनाएंगे निशाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें