फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: टॉर्चर होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला लेंगे अपना इंतकाम, दो लड़कियों को बनाएंगे निशाना

Thu, 03 Oct 2019 03:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क में पहले दिन पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की टीम ए उतरी थी। इस टास्क के दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला। अगर आपको लगता है कि ड्रामा बस इतना ही है तो आप बिल्कुल गलत हैं क्योंकि अब 'बिग बॉस' में ऐसा  धमाका होने वाला है जिसकी गूंज 'बिग बॉस' के घर में बने रिश्तों को भी हिलाकर रख देगी।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में टीम बी यानी सिद्धार्थ शुक्ला की टीम, टीम ए से अपना बदला लेने आज मैदान में उतरेगी। इस प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ की टीम पारस की टीम से बदला लेते हुई नजर आ रही है। इस प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा गया है- 'बनेंगे कल के मरीज आज डॉक्टर, देखते हैं कौन सी टीम आज होगी बिग बॉस हॉस्पिटल टास्क की विनर।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Shukla Mahira Sharma Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है रश्मि देसाई 'बिग बॉस' की चिट्ठी पढ़कर घरवालों को सुना रही हैं। तभी साइरन बजता है और 'बिग बॉस' बताते हैं इस वक्त ऑन ड्यूटी मेडिकल स्टॉफ है कोएना मित्रा और सिद्धार्थ शुक्ला। यह दोनों त्वचा संबंधी तकलीफ का इलाज करेंगे। सिद्धार्थ इस टास्क के लिए माहिरा शर्मा और शहनाज को चुनते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ और कोएना हर वो चीज उनके ऊपर आजमा रहे हैं जो टीम ए ने आजमाई थी। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वीडियो में दलजीत कौर और देवोलीना चिल्लाते हुए दिखाई दे रही हैं। यह दोनों अबु मलिक पर पक्षपात करने का आरोप लगा रही हैं। माहिरा और शहनाज पर सिद्धार्थ और कोएना गोबर, ब्लीच, बर्फ के अलावा और चीजें भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे देखकर टीम ए के सदस्य भड़क जाते हैं। वीडियो में शहनाज कह रही हैं 'बिग बॉस मर जाऊंगी लेकिन यहां से नहीं उठेंगे।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आपको बता दें, पहले दिन के टास्क के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ हो रही है। इस टास्क से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। सिद्धार्थ के अलावा कोएना की भी यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। टास्क में कोएना ने भी मिर्ची और अंडे खाए थे। इस टास्क के लिए सबसे ज्यादा निगेटिव कमेंट शेफाली बग्गा के लिए आए। आरती सिंह को टास्क के दौरान टॉर्चर करने, उनकी पर्सनल बाते बोलना लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- मालकिन अमीषा पटेल का 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट से हो चुका है झगड़ा, मारना चाहती थीं थप्पड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें