फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले विकास गुप्ता का आसिम पर बड़ा खुलासा, सुनकर चौंक गईं शहनाज

Wed, 29 Jan 2020 01:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas, Asim and Shehnaz - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में कंटेस्टेंट्स से मुलाकात करने उनके घरवाले आए। घरवालों के लिए ये लम्हा बहुत भावुक था। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो में विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर घर में एंट्री की है। घर में आते ही विकास ने आसिम रियाज को लेकर बड़ा खुलासा किया। विकास ने ये खुलासा शहनाज कौर गिल के सामने किया।
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि विकास शहनाज से अकेले में बैठकर बात कर रहे हैं। विकास शहनाज से कहते हैं- 'देखो प्यार मोहब्बत वहां भी चल रही है, बाहर भी कोई पागल हो रखा है। सबके यहां पर अपने अलग अलग मुद्दे हैं।' फिर शहनाज आसिम की ओर इशारा करके कहती हैं-'उसका कोई बाहर।' जवाब में विकास हां कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vikas Gupta and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
इसके बाद विकास कहते है- 'रिलेशनशिप तोड़ो पहले उसके बाद बोलो।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'यार , क्या हो रहा है यहां पर।' वहीं 'बिग बॉस' के 28 जनवरी के एपिसोड के बाद एक और प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में विकास गुप्ता यही बात आसिम से हिमांशी के सामने कहते हुए भी दिखे थे। जिसके बाद आसिम हिमांशी से कहते हैं कि 'यानी कि बाहर बहुत कुछ चल रहा है।' 
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस' में हिमांशी जैसी ही आसिम का कनेक्शन बन कर आईं तो उन्हें आसिम ने शादी के लिए प्रपोज किया था। इस बीच घर से बेघर हो चुकीं शेफाली जरीवाला ने आसिम के लेकर बड़ा बयान दे दिलाया। बॉम्बे टाइम्स अखबार को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो खुश हैं कि तीन महीने तक घर में रुकीं। अब वो एक बेहतर इंसान बनकर घर से निकली हैं। आसिम के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'आसिम के साथ मैं मजबूत दिखती थी जिसकी वजह यह है कि उनके पास उनका अपना दिमाग नहीं है। वहीं पारस, माहिरा और सिद्धार्थ की ओपीनियन काफी स्ट्रॉन्ग हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shefali jariwala - फोटो : social media
शेफाली ने कहा- 'शुरुआत में आसिम का झुकाव मेरी तरफ था। उन्होंने मुझे अप्रोच करने की कोशिश की । हालांकि उसने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा था। घर पर सबको यह बात महसूस हो रही थी। लेकिन मैंने आसिम को ये बात साफ कर दी कि मैं शादीशुदा हूं और उम्र में उनसे काफी बड़ी हूं। साथ ही मुझे उनमें जरा भी दिलचस्पी नहीं है।'

कुमार सानू ने निभाया आदित्य नारायण के बड़े भाई का फर्ज, शादी से पहले नेहा कक्कड़ को उढ़ाई चुनरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें