फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 13 में टीवी की खूबसूरत 'चुड़ैल' की एंट्री, माहिरा को म्यूजिक वीडियो ने बनाया स्टार

Sun, 29 Sep 2019 09:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के सीजन 13 की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने फुल ऑन मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इस बीच टीवी अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने शो में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा शर्मा टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सब टीवी के शो 'Y.A.R.O का टशन' से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल, नागिन 3 में काम किया है। माहिरा ने नागिन 3 में चुड़ैल जामिनी का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
25 नवंबर को जन्मी माहिरा खाली समय में डांस करना और गाने सुनना पसंद करती हैं। माहिरा के इंस्ट्रग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वैसे माहिरा को लोग टीवी शो में तो काफी पसंद करते थे। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि शो में भी माहिरा के डांस का जलवा और फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

4 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि माहिरा टिक टॉक पर भी काफी फेमस हैं। हाल ही में सिंगर जस मानक के साथ माहिरा का पंजाबी गाना लहंगा यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था। गाने में जस मानक और महिरा शर्मा की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी। इसके अलावा भी माहिरा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अगर माहिरा शो में नजर आईं तो दर्शकों को जरूर एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा। बात बिग बॉस 13 की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो हमेशा की तरह करीब तीन महीने चलेगा। इसका ग्रैंड फिनाले चार जनवरी 2020 को होगा। वहीं इस बार बिग बॉस घर को भी लोनावला से मुंबई में ही शिफ्ट कर दिया गया है। 

पढ़ें: 'बिग बॉस' के अब तक के 12 विजेता, शो के बाद किसी की बदली किस्मत तो कोई चला रहा ज्वैलरी की दुकान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें