फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकर्स पर फिर लगा पक्षपात करने का आरोप, तीन घंटे पहले ही इस कंटेस्टेंट की वोटिंग लाइन की गई बंद

Sat, 01 Feb 2020 12:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के मेकर्स पर बायस्ड होने के कई बार आरोप लग चुके हैं। इन आरोपों में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को हर मामले में सही साबित करना और आसिम रियाज को हर मामले में लताड़ने तक का आरोप शामिल है। वहीं एक बार फिर से सोशल मीडिया पर मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा है। इस बार मेकर्स पर यह आरोप विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) की वोटिंग से जुड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
vishal aditya singh - फोटो : voot
'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने एक पोस्ट किया था। यह पोस्ट 30 जनवरी का था। इस पोस्ट में लिखा था- 'वीकेंड का वार का शूट शनिवार को होगा।' इस पोस्ट पर गायत्री नाम के ट्विटर अकाउंट से कई कमेंट किए गए। इस ट्वीट में लिखा- 'कृपया विशाल आदित्य सिंह का समर्थन करें। कैसे तीन घंटे पहले ही वोटिंग लाइन बंद हो सकती है। जबकि बाकी तीन कंटेस्टेंट्स की अभी भी वोटिंग जारी है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए लोग 'बिग बॉस' के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग शो पर बैन लगाने की भी बात कर रहे हैं। 'बिग बॉस 13' शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। यह बिग बॉस का ऐसा पहला सीजन है जो करीब साढ़े चार महीने तक चलेगा। इसका फिनाले 15 फरवरी को है। 

4 of 5
sidharth shukla - फोटो : twitter
इस हफ्ते 'बिग बॉस' से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह हैं। जबकि सुरक्षित कंटेस्टेंट्स के नाम रश्मि देसाई, आसिम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Aditya Singh and Aarti Singh - फोटो : twitter
खेल के नजरिए से देखें तो शहनाज कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला टॉप पांच में जाने के मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में बेघर होने की तलवार बाकी बचे दो कंटेस्टेंट्स पर लटकी है। ये दो कंटेस्टेंट विशाल और आरती हैं। ऐसे में देखना होगा कि वीकेंड का वार में इस हफ्ते घर से कौन बेघर होता है। 

Bigg Boss 13: हिमांशी का रश्मि-अरहान के रिश्ते पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'उसने मुझे बोला कि मैं...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें