'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला घर के नए कप्तान बनाए गए हैं। कप्तानी की दावेदारी में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ विशाल, आसिम भी थे। सभी घरवालों ने सिद्धार्थ शुक्ला को पूरी सहमति से घर का अगला कप्तान चुना। कप्तान बनते ही सिद्धार्थ सबसे पहले पारस, माहिरा और विशाल के साथ बैठकर घरवालों की ड्यूटी को लेकर डिस्कशन करते देखे गए। घर में एक वक्त ऐसा था जब सिद्धार्थ और पारस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी लेकिन कप्तान बनते ही वो पारस की सलाह लेते देखे गए। यूजर्स को यह बात कुछ रास नहीं आई जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।