फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से निकलते ही बदले सिद्धार्थ के तेवर, कही ऐसी बात सुनकर टूट जाएगा शहनाज का दिल

Thu, 12 Mar 2020 12:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' खत्म हो चुका है लेकिन फैंस अभी भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को याद कर रहे हैं। शो की जोड़ियों में से एक सिडनाज को लेकर तो फैंस कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चला चुके हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज गिल कलर्स टीवी के ही नए शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला कई इवेंट्स में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot
'मुझसे शादी करोगे' शो के दौरान शहनाज कई बार सिद्धार्थ को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। इस पर सिद्धार्थ का क्या सोचना है पहली बार उन्होंने बात की है। हालांकि सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज का दिल टूट सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में रहते हुए सिद्धार्थ और शहनाज के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं उसके (शहनाज) संपर्क में नहीं हूं। हालांकि बिग बॉस की वो अकेली कंटेस्टेंट हैं जिससे शो खत्म होने के बाद मैं मिला हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके शो को फॉलो नहीं कर रहा हूं।'

4 of 5
Shehnaaz Gill - फोटो : Colors Tv
इससे पहले 'मुझसे शादी करोगे' का एक वीडियो सामने आया था जिसमें शहनाज कहती हैं, 'मुझे शायद अब प्यार हो गया है। मुझे सिद्धार्थ से प्यार हो गया है। उसको चाहे गधी लग रही हूं या क्या लग रही हूं लेकिन मैं उससे प्यार करती हूं। क्या करूं मैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ ने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अब वो पहले से काफी सेलेक्टिव हो गए हैं। किसी शो को साइन करने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को हां कहने से पहले देखेंगे कि उसमें कितना दम है।

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर चंदू का फूटा दर्द, अर्चना पूरन सिंह से की कपिल शर्मा की शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें