'बिग बॉस 13' में आज घर के सदस्यों के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें उन्हें पत्रकारों के सवालों का सामना करना पड़ेगा। सामने आए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई और शहनाज से कई सवाल पूछे गए हैं। अब घरवाले इनका क्या जवाब देते हैं ये तो आज आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस को देख एक खुलासा हुआ है जिसके बाद मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लग रहा है।