फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 की उम्र में लक्ष्मी अग्रवाल पर हुआ था एसिड अटैक, आपबीती सुन रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला

Sun, 12 Jan 2020 11:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार एपिसोड में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल घरवालों के बीच पहुंचीं। लक्ष्मी ने घरवालों के सामने अपनी आपबीती बताई। साथ ही उन्होंने एक-एक कर सभी से उनके साथ हुई ऐसी किसी भी घटना के बारे में बताने के लिए कहा जिससे आज वो उबरकर यहां तक पहुंचे हैं। लक्ष्मी ने जब अपने बारे में बताना शुरू किया तो घरवालों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
लक्ष्मी ने बताया कि 'साल 2005 में मुझ पर एसिड अटैक हुआ था। उस दौरान मुझे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उस वक्त मेरी उम्र 15 साल थी। एक लड़का था 32 साल का। उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था। जब मैंने मना किया तो उसने और उसके छोटे भाई की गर्लफ्रेंड ने मेरे ऊपर एसिड अटैक किया।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
लक्ष्मी बताती हैं कि 'एसिड अटैक उस शख्स पर ही नहीं पूरे परिवार पर होता है। उसके बाद धीरे-धीरे करके जिंदगी और ज्यादा खराब होती चली गई। मेरे पिता और भाई की मौत हो गई। सब कुछ खत्म हो गया एक तरह से। आपको सुनकर हैरानी होगी कि जब मैंने खुद को पहली बार इस चेहरे के साथ बाहर निकाला तो बहुत से लोगों ने बहुत कमेंट किए। लोग कहते थे बहुत डरावनी दिखती है, पीछे से तो अच्छी दिखती है, बच्चे देखकर डर जाएंगे, इस तरह के कमेंट होते रहते थे।'

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
लक्ष्मी कहती हैं कि 'मेरी अब तक सात सर्जरी हो चुकी है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मेरी बहुत कम सर्जरी हुई है। कई लड़कियों को तो 100 सर्जरी से गुजरना पड़ता है। शारीरिक दर्द के अलावा लोग मानसिक रूप से भी दर्द देते हैं। सभी लोग चिढ़ाते हैं खासकर लड़कियों ने मुझे चिढ़ाया है। बहुत से लोगों ने कहा कि तेजाब के बदले तेजाब लेकिन मैंने सोचा इसके बाद मुझमें और उनमें क्या फर्क रह जाएगा। क्यों ना मैं ऐसा करूं कि उन्हें इसका एहसास हो। इसके बाद मैंने खुद को चैलेंज किया और खुद को बाहर निकालकर लाई। आज मैं आपके सामने हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
लक्ष्मी ने बताया कि 'मुझे लगता है कि आज उस क्रिमिनल के लिए इससे बड़ी क्या सजा होगी। मैंने बहुत पॉजिटिव होकर अपनी जिंदगी में ये फैसला लिया।' लक्ष्मी जब ये बताती हैं तब सिद्धार्थ रोने लगते हैं। सिद्धार्थ लक्ष्मी से गले मिलते हुए कहते हैं कि 'मुझे आप पर गर्व है। हम सब ऐसा सोचते हैं कि हम मजबूत हैं लेकिन आपके आगे कुछ भी नहीं है।'   

शहनाज की इस हरकत से गुस्सा हो घर में घुसे सलमान, बोले- खुद को कटरीना समझने लगी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें