'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला विजेता के मजबूत दावेदार के अलावा अपने लड़ाई झगड़ों की वजह से भी चर्चा में रहे। शो में उनकी ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ अनबन रही। जिसमें सबसे ऊपर किसी का नाम आता है तो वो आसिम रियाज हैं। आसिम के साथ सिद्धार्थ की शुरुआत में दोस्ती के हर तरफ चर्चे थे बाद में दोस्ती में दरार आ गई। हाल ही में विकास गुप्ता (Vikas Gupta) शो में सिद्धार्थ का कनेक्शन बनकर आए हैं। विकास के आते ही सिद्धार्थ ने शो के दौरान अपनी सबसे बड़ी गलती को स्वीकार किया।