फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: बाथरूम में बंद किया तो सिद्धार्थ पर भड़कीं देवोलीना, नॉमिनेशन में इन कंटेस्टेंट पर खतरा

Mon, 18 Nov 2019 02:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में अरहान खान बाहर हो चुके हैं। अरहान वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में पहुंचे थे। आज से घरवालों के लिए नया हफ्ता शुरू होगा ऐसे में दर्शकों को भी कई मजेदार टास्क देखने को मिलेंगे। बीते कुछ दिनों से देवोलीना और सिद्धार्थ एक दूसरे को फ्लर्ट कर रहे थे जो सभी को बहुत मनोरंजक लग रहा था लेकिन देवोलीना एक बार फिर से भड़कने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चोरी का टास्क दिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि इस टास्क में चोरों की दो टीम बनाई गई है। सारे घरवाले एक दूसरे का सामान चुरा रहे हैं। शेफाली जरीवाला और देवोलीना भट्टाचार्जी चोर बने हैं। तभी सिद्धार्थ कहते हैं कि दोनों चोरों को पकड़कर बाथरूम में बंद कर दो।
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth and Devoleena - फोटो : twitter
घरवाले शेफाली और देवोलीना को बाथरूम में बंद कर देते हैं। इसी बीच सिद्धार्थ, देवोलीना के बाथरूम का दरवाजा बंद कर देते हैं। देवोलीना जब निकलती हैं तो घरवालों पर भड़क जाती हैं वो कहती हैं कि सब के सब गोबर खाकर आए हैं क्या।

4 of 5
Siddharth Shukla and Devoleena - फोटो : twitter
आज ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी जिसमें बिग बॉस घरवालों को अधिकार देंगे कि वो किन्हीं दो सदस्यों को सुरक्षित करें। जिसके बाद शेफाली, हिमांशी का नाम लेती हैं। सिद्धार्थ अपने दोस्त आसिम को सुरक्षित करने के लिए नाम देते हैं। आरती, शेफाली का नाम लेती हैं। रश्मि अपनी दोस्त देवोलीना को सुरक्षित करना चाहती हैं।शहनाज पारस को बचाना चाहती हैं। वहीं माहिरा विशाल का नाम लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
नॉमिनेशन टास्क के बाद रश्मि, पारस और माहिरा पर भड़कती दिखती हैं। रश्मि कहती हैं कि उन दोनों ने ना तो उन्हें यानी रश्मि को बचाया और ना ही देवोलीना का नाम लिया। जिसके बाद पारस उन्हें समझाते हैं कि आगे गेम अभी लंबा है लेकिन रश्मि भड़कते हुए कहती हैं कि यही कह कहकर उन्हें बाहर कर दिया गया था। दूसरी ओर सिद्धार्थ और शहनाज देवोलीना को चिढ़ाते हैं कि उनकी टीम ने ही उनका नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें