फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' से न तो रश्मि देसाई और देवोलीना बाहर हुईं और न ही सिद्धार्थ शुक्ला, सबूत देख लें

Wed, 06 Nov 2019 05:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena, Siddharth and Rashami - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बीते एक हफ्ते में तीन लोग एक साथ बाहर हुए। जिसमें शेफाली बग्गा सहित रश्मि देसाई और देवोलीना हैं। वहीं अब टास्क के दौरान हिंसक होने पर सिद्धार्थ शुक्ला के भी घर से बाहर होने की खबर आ रही है। टीवी की दोनों मशहूर बहुओं के घर से बाहर जाने पर उनके प्रशंसक बहुत दुखी थे तो वहीं सिद्धार्थ के घर से बाहर होने की खबर ने प्रशंसकों को हिलाकर रख दिया है। सिद्धार्थ के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनको शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कह रहे कि अगर सिद्धार्थ नहीं तो बिग बॉस भी नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena, Shefali and Rashami - फोटो : file photo
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सही में बिग बॉस टीवी की इन तीनों मशहूर हस्तियों को शो से बाहर करेंगे? यह सवाल उस वक्त से उठा जब शेफाली, रश्मि और देवोलीना एक साथ घर से बेघर हो गई थीं। बिग बॉस के अभी तक के सीजन पर गौर फरमाएं तो जब भी कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर जाता है तो इंटरव्यू जरूर देता है। शेफाली बग्गा का तो इंटरव्यू सामने आया लेकिन टीवी की दोनों बहुएं अभी तक मीडिया के सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
इन दोनों बहुओं के बेघर होते ही रश्मि और देवोलीना की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में रश्मि और देवो हेडफोन लगाए नजर आईं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर सीक्रेट रूम की तस्वीर होने का दावा किया जा रहा है। अभी तक शो में रश्मि-देवो की एंट्री नहीं हुई है और ना ही इन दोनों के सीक्रेट रूम में होने की 'बिग बॉस' द्वारा जानकारी दी गई है।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स सही मौके पर इन दोनों के शो में दोबारा आने का खुलासा करें। सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो वह शो जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में एक हैं। ऐसे में उनके शो से जाने का मेकर्स रिस्क नहीं ले सकते। खासतौर पर तब मेकर्स के खिलाफ सिद्धार्थ को वापस लाने की जंग छिड़ गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
इस बीच इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 13' न्यूज अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक 'सिद्धार्थ शुक्ला ना तो घर से बाहर जाएंगे और ना ही सीक्रेट रूम जाएंगे। बिग बॉस टास्क के दौरान सिद्धार्थ के हिंसक होने पर सजा के तौर पर उन्हें दो हफ्ते के लिए खुद ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगे।' इस पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।  

यह भी पढ़ें- BB13: क्या सच में 'बिग बॉस' ने पलटा सिद्धार्थ शुक्ला को बाहर करने का फैसला, फिर क्या दी सजा?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें