फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ ही नहीं इन तीन कंटेस्टेंट्स ने भी तबीयत की वजह से छोड़ा था शो, एक को हो गया था कैंसर

Thu, 05 Dec 2019 11:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Devoleena, Siddharth and Jade - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 13' से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) बेघर हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर 'खबरी न्यूज' ने एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के मुताबिक 'सूत्रों की मानें तो 'बिग बॉस' से पारस छाबड़ा नहीं सिद्धार्थ शुक्ला बेघर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि टाइफाइड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है।' इस पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। अगर ऐसा होता है तो 'बिग बॉस' का पूरा खेल पलट जाएगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि तबीयत ठीक न होने की वजह से किसी कंटेस्टेंट को बीच में ही शो छोड़ना पड़े। इससे पहले भी कई बार इस तरह कंटेस्टेंट ने शो को अलविदा कहा। जानें कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स ने तबीयत ठीक न होने की वजह से शो छोड़ा।
विज्ञापन

2 of 4
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
'बिग बॉस' से बीते 'वीकेंड का वार' में देवोलीना बेघर हुई थीं। देवोलीना घर से बाहर निकलने के लिए नॉमिनेटड नहीं थीं। तबीयत ठीक न होने के वजह से उन्होंने शो को बीच में छोड़ा। दरअसल, देवोलीना को टास्क के दौरान कमर में गंभीर चोट लग गई थी जिस वजह से उन्हें डॉक्टरों ने बेड रेस्ट करने को कहा। बाहर जाते ही देवोलीना ने इंटरव्यू में ठीक होते ही शो में वापस आने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 4
Kawaljit Singh - फोटो : twitter
'बिग बॉस सीजन 9' में मशहूर फैशन डिजाइनर कवलजीत कौर आए थे। इस सीजन में कवलजीत की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। शो में आने के कुछ दिन बाद ही वह बेघर हो गए थे जिसके पीछे की वजह उनकी सेहत थी। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फोन पर हुए इंटरव्यू में कवलजीत ने बेघर होने की असली वजह बताई थी। कवलजीत ने कहा था- 'मैं शुगर की बीमारी से पीड़ित हूं। मैंने अपने सभी टास्क अच्छे से किए थे। घर में लोग ज्यादातर नियमों का पालन नहीं करते हैं जिसकी वजह से बतौर दंड आलू और चावल ही खाना पड़ता है। जो शुगर से पीड़ित व्यक्ति के लिए जहर है।' 
विज्ञापन

4 of 4
Jade Goody - फोटो : twitter
मशहूर टीवी शख्सियत 'जेड गुडी' ने 'बिग बॉस सीजन 2' में हिस्सा लिया था। शो से जेड गुडी को अचानक जाना पड़ा था। इसकी वजह भी उनकी तबीयत थी। जेड गुडी को कैंसर हो गया था जिस वजह से उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था। अब यह इस दुनिया में नहीं हैं।

Bigg Boss 13: घरवालों को लगा सबसे बड़ा झटका, सिद्धार्थ शुक्ला हुए शो से बाहर!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें