फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: पहली बार सिद्धार्थ शुक्ला को इस बात का लग रहा डर, सलमान से जुड़ा है कनेक्शन

Fri, 06 Dec 2019 07:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में एक बार फिर से घरवालों को सिद्धार्थ और आसिम रियाज का झगड़ा देखने को मिला। दोनों की 'सामान कक्ष' से बैग उठाने को लेकर पहले कहासुनी हुई जिसके बाद सिद्धार्थ ने आसिम को धक्का दिया। इसके बाद आसिम ने भी धक्का दिया। हालांकि सिद्धार्थ को इसका दंड भी मिल गया है। 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ शुक्ला को अगले दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इस बीच सिद्धार्थ को एक डर लगातार सता रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस' द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धार्थ शहनाज से बात कर रहे थे। सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं कि 'मुझे डर लग रहा है क्योंकि इस वीकेंड का वार में सलमान खान मेरी क्लास लगाएंगे।' सिद्धार्थ के यह कहते ही पारस भी वहां पर आ जाते हैं। पारस सिद्धार्थ से कहते हैं- 'तुम अपने आक्रामक बर्ताव का ध्यान रखो।' इसके बाद बिग बॉस पारस के घर से बेघर होने का एलान करते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि 'पारस की उंगली में चोट के इलाज के लिए उन्हें कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाना होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
पारस के जाते ही शहनाज सिद्धार्थ से बात करती हैं। शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं- 'तुम में सारी चीजें बहुत अच्छी हैं बस धक्का मत दिया कर। आसिम तुझे बोलने के लिए उकसाता है और तुम वैसा ही करते हो। तुम्हारें जवाब से आसिम का कद बड़ा हो रहा है और तुम्हारा छोटा।' इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं कि 'अब से ऐसा नहीं होगा।' 

4 of 5
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter
इस हफ्ते घर का कोई भी कैप्टन नहीं बना है। बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द कर दिया। टास्क के दौरान पारस ने अपनी मनमानी की जिससे विरोधी टीम नाराज हो गई। इसके बाद रश्मि, शेफाली , अरहान और आसिम ने टास्क की चीजों को नुकसान पहुंचाया था। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच लोग नॉमिनेटड थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
इन कंटेस्टेंट्स के नाम पारस छाबड़ा, आसिम, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला है। बिग बॉस ने खुद बताया था कि पारस शो से सर्जरी के लिए बाहर जा रहे हैं इसलिए अब नॉमिनेट सदस्यों में सिर्फ चार बचे हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर होता है। 

Bigg Boss 13: इस वजह से बीच में शो छोड़कर गए पारस छाबड़ा, शहनाज रोते हुए बोलीं- आई लव यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें