फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकृष्ण शो में कंस वध के लिए मेगा बजट तैयारियां, इस खास तकनीक से परदे पर दिखेगा 40 फीट का हाथी

Fri, 06 Dec 2019 05:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुमेध मुद्गल - फोटो : amar ujala, mumbai
मेगा माइथोलॉजिकल शो 'राधाकृष्ण', एक बार फिर द्वापर युग की कहानी को दोहराने जा रहा है, जहां भगवान कृष्ण ने कंस का अंत करके मथुरावासियों का उद्धार किया था। बताते हैं कि कंस-वध इस शो का सबसे बड़ा हाई पॉइंट होगा। शो-निर्माताओं ने  ‘कंस-वध’ को द्वापर युग जैसा विराट चित्रण देने के लिए 'लार्जर दैन लाइफ' सेट बनाने का फैसला किया है, जहां कृष्ण (सुमेध मुदगलकर) और कंस (अर्पित रांका) एक प्रोफेशनल फाइट मास्टर से ट्रेनिंग लेकर दर्शकों को कुश्ती अखाड़े में आमने-सामने उतरते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अर्पित रांका - फोटो : amar ujala, mumbai
'राधाकृष्ण' शो ने अपने 350 एपिसोड पूरे किए हैं। सूत्र बताते हैं कि शो की रिसर्च टीम ने तकरीबन 2 महीने जमकर शोध किया ताकि सेट और उस वक्त के माहौल को बिल्कुल वास्तविक रूप दिया जा सके। इसके लिए तकरीबन 300 जूनियर्स को लिया गया है। साथ ही महंगे कैमरों और लाइट्स का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिससे और भी भव्य तथा बड़े स्केल पर शूट किया जा सके। 
विज्ञापन

3 of 5
अर्पित रांका, सुमेध - फोटो : amar ujala, mumbai
इतना ही नहीं, इस सीक्वेंस में स्पेशल वी.एफ.एक्स. का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिसकी सहायता से दर्शकों को फाइट सीक्वेंस में इस्तेमाल किया जाने वाला हाथी 40 फीट का नजर आएगा, जिसे हू-ब-हू द्वापर युग के हाथी 'कुवलयापीड' की तरह बनाने की पूरी कोशिश की गई है। इस स्पेशल मल्ल युद्ध सीक्वेंस में वास्तविक दिखने वाला अखाड़ा बनाने के लिए एक खास तरह की मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। लगभग 15 ट्रक बालू अखाड़े में गिराई गई, ताकि सेट पर बनाया गया अखाड़ा बिल्कुल वास्तविक लगे।

4 of 5
सुमेध मुद्गल - फोटो : amar ujala, mumbai
शो के इस सीक्वेंस के लिए प्रोफेशनल फाइट मास्टर फैयाज सईद भी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वह इससे पहले कई चर्चित टीवी शोज और फिल्मों में एक्टर्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं, जिनमें जुड़वा, बंधन और मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस. जैसी बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों के नाम शामिल हैं। सुमेध मुदगलकर (कृष्ण) इस सीक्वेंस के लिए घंटों रिहर्सल कर रहे हैं। वहीं अर्पित रांका (कंस) भी जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। ये दोनों कलाकार कुश्ती के दांव-पेंच जमकर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्पित रांका - फोटो : amar ujala, mumbai
बताया गया कि इस सीक्वेंस के लिए सुमेध मुदगलकर (कृष्ण) को नया लुक देने के लिए स्पेशल कॉस्ट्यूम डिजाइन किए गए हैं। पहले कृष्ण के अवतार में सुमेध बहुत सहज और प्राकृतिक रूप में दर्शकों को नजर आए। पर अब वह दर्शकों को एक नए अवतार में दिखाई देंगे, जिसके लिए उनका रॉयल दिखना बेहद जरूरी है। इसलिए सुमेध के नए अवतार के लिए डिजाइनर शीबा प्रिया ने प्योर हैंडलूम सिल्क का इस्तेमाल किया है, जबकि धोती को बहुत रॉयल कट दिया है। युद्ध का लुक लाने के लिए सुमेध (कृष्ण) की वेशभूषा पर बहुत बारीकी से काम किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें