बिग बॉस का 13वां सीजन वाकई काफी टेढ़ा है। शो में इन दिनों घरवालों के बीच काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस पर लगातार पक्षपात के आरोप भी लग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इस शो के मेकर्स और सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला की गलती के बावजूद भी उनका पक्ष ले रहे हैं। इस बीच एक ट्वीट से इस बात का इशारा मिला है कि आखिर क्यों मेकर्स सिद्धार्थ की साइड ले रहे हैं।