Aarti SIngh
- फोटो : twitter
सिद्धार्थ कहते हैं- 'तुम अपनी हद में रहो। तुम फैसला नहीं करोगी कि कैप्टन को क्या करना है और क्या नहीं।' आरती कहती हैं- 'अपने बारे में जानो बेहतर रहेगा। अब ये शुक्ला निर्णय लेगा कि किसको कब बोलना है। 'घर के इस बिगड़े माहौल के बीच सिद्धार्थ और रश्मि की नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी हैं। एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें सिद्धार्थ, रश्मि के सामने बैठकर उन्हें बड़े प्यार से देखते हैं। उन्हें देखते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, 'आप जैसी लड़की कोई और है ही नहीं'। इसके बाद रश्मि उनसे कहती हैं 'इतना प्यार से देखोगे मुझे, आपके अंदर फीलिंग हैं?'