Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
घरवालों को यह पता है कि सिद्धार्थ तबीयत ठीक न होने की वजह से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें पारस के साथ सीक्रेट रूम में रखा गया है। नॉमिनेशन की प्रकिया पूरी होने के बाद चार लोगों को सबसे ज्यादा वोट मिले। यह चार लोग शहनाज कौर गिल, माहिरा शर्मा, विकास पाठक और मधुरिमा तुली थे। इसके बाद 'बिग बॉस' ने नॉमिनेटड सदस्यों को खुद को बचने का एक मौका दिया।