शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gil) अपने दिल की बात पारस छाबड़ा से खुलकर कह चुकी हैं। शहनाज इस बात से अंजान हैं माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा एक दूसरे से प्यार करते हैं। यहां तक कि जब शहनाज कैप्टेंसी पाने के लिए विशाल के सामने रो रही थीं और विशाल उनसे कहने आए थे तो पारस ने कहा था कि मैं माहिरा से प्यार करता हूं। इन दोनों की लव स्टोरी का एक प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में पारस माहिरा को किस करते हुए दिखे।