फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: झगड़े में शहनाज ने रश्मि को कही औकात की बात, फिर कहा- 'इसमें कोई गलत नहीं है'

Thu, 16 Jan 2020 07:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
बिग बॉस 13 के अंदर कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक दोस्त कब दुश्मन बन जाए ये बात बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों और दर्शकों को भी नहीं पता होती है। ऐसा ही कुछ आज प्रसारित होने वाले शो में दिखाई देगा जब शहनाज गिल रश्मि देसाई के साथ बुरी तरह से झगड़ा कर लेंगी। वहीं शहनाज की बातें सुनकर रश्मि देसाई भावुक हो जाती हैं और कहती है कि उन्हें कोई भी कुछ भी बोलकर चला जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
दरअसल कलर्स टीवी ने बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में शहनाज रश्मि देसाई के बराबर में बैठी आसिम सेे बोलती हैं कि पता नहीं क्यों ये मुझसे बात नहीं कर रही हैं। इस पर रश्मि कहती हैं कि शहनाज ने जो बातें कल मुझको बोलीं मुझको बुरा लगा जिसकी वजह से मैं शहनाज से बात नहीं कर रही हैं। दरअसल, एक दिन पहले मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की लड़ाई में शहनाज रश्मि देसाई से लड़ते हुए उन्हें भला-बुरा कह देती हैं और उनकी औकात के बारे में भी बोलती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि जब रश्मि शहनाज से न बात करने की वजह बताती हैं तो शहनाज बोलती हैं कि लड़ाई में तो होता है अब तू उसको दिल पर लगा रही हैं तो बड़ी अलग बात है। जिस पर रश्मि बोलती हैं कि कुछ भी बोलेगी तो वो थोड़ी न लेंगे यार। किसी और के स्टैंड के चक्कर में तुम मुझे सुनाती हो ये सब नहीं सुनना है मुझे। प्रोमो में इसके बाद शहनाज बोली हैं कि इसको मैंने कुछ भी गलत नहीं बोला तो रश्मि कहती हैं कि तुम्हें लग रहा है सही है तो तुम अपनी जगह सही रहो। ये सब मुझे पसंद नहीं है। 
 
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
इसके बाद शहनाज रश्मि से बोलती हैं कि आप लोग मेेरे पीठ पीछे क्या बात करते हो ये मुझे कल पता चल गया। इस पर रश्मि कहती हैं ये हर कोई करता है तुम भी कोई शरीफ नहीं हो, एक हद के बाद चीजें हो जाएंगे तो हर कोई करता है। इसके बाद शहनाज रश्मि को बातें सुनाकर चली जाती हैं जिसके चलते रश्मि भावुक हो जाती हैं। रश्मि भावुक शब्दों में बोलती हैं कि कोई भी मुझे सुनाकर चला जाता है। सोशल मीडिया बिग बॉस 13 का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख बिग बॉस 13 के घर में उनसे मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
जारी हुआ प्रोमो के अनुसार शहनाज के पिता उन्हें सिद्धार्थ से अपना रिश्ता खत्म करने की सलाह देंगे। शहनाज सिद्धार्थ से प्यार करती हैं ये तो अब हर कोई जानता है। हालांकि सिद्धार्थ ने उन्हें कोई भी जवाब नहीं दिया है। वहीं अब शहनाज के पिता घर के अंदर एंट्री लेंगे। घर में आते ही शहनाज के पिता उनसे सिद्धार्थ से जुड़ी ऐसी बात कह देंगे जिसे सुनकर शहनाज हैरान रह जाएंगी। शहनाज के पिता ने घर में आकर सभी से मुलाकात की। इसके बाद शहनाज को घर के अंदर ले गए। उन्होंने शहनाज से अपने सिर पर हाथ रख कर कसम दी। उन्होंने कहा-'सिद्धार्थ के साथ तुम्हारा जो कुछ भी है उसे यहीं खत्म कर दो। तूने सिद्धार्थ से कहा कि मैं शो नहीं तुझे जीतना चाहती हूं ऐसा मत करो। मैं तुम्हें शो जीतते हुए देखना चाहता हूं। तुम बिग बॉस की ट्रॉफी के काफी करीब हो। इस घर में तुम्हारा सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो वो पारस छाबड़ा है।' सोशल मीडिया ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। 

Bigg Boss 13: घर में एंट्री करते ही शहनाज के पिता ने दी कसम, बोले- 'सिद्धार्थ के साथ सब खत्म करो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें