फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज के पिता ने सैफ-करीना से की शहनाज और सिद्धार्थ की तुलना, कहा- 'उनसे तो बेहतर ही हैं'

Mon, 20 Jan 2020 09:15 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 में दर्शक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं । पिछले दिनों शो में फैमिली राउंड हुआ था । इस दौरान सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने आए थे । शहनाज से मिलने के लिए उनके पिता संतोख सिंह ने घर में एंट्री ली थी । 
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Santokh Singh Sukh - फोटो : twitter
संतोख ने अपनी बेटी शहनाज से कहा था कि तुम ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब हो लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला से ज्यादा दोस्ती मत बढ़ाओ । जितना है उतना ठीक है । क्योंकि बाहर ये सब अच्छा नहीं दिख रहा है । साथ ही कहा था कि पारस इस घर में तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन है उससे बचकर रहना । 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
वहीं इससे पहले संतोख सिंह ने कहा था कि अगर उनकी बेटी बाहर आकर सिद्धार्थ से शादी करना चाहती हैं तो इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है । अब अपनी बेटी और सिद्धार्थ के रिश्ते पर उन्होंने फिर से बयान दिया है । इस बार संतोख ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच उम्र के फासले को लेकर बात की है । 

4 of 5
Siddharth Shukla and Shehnaz - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'हमारी सोसाइटी में हमेशा एक नियम रहा है कि एक रिश्ते में महिला की उम्र, पुरुष से कम ही होती है। शहनाज और सिद्धार्थ पहले ऐसे कपल नहीं हैं जिनके बीच उम्र का फासला बड़ा है। कई ऐसे कपल हैं जिनके बीच बड़ा एज गैप होता है।' यहां उन्होंने सैफ अली खान से सिद्धार्थ की तुलना की । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth - फोटो : twitter
शहनाज के पिता कहते हैं, 'सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच भी बड़ा एज गैप है। सैफ, करीना से करीब 12 साल बड़े हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। दोनों साथ में खुश हैं।  सिद्धार्थ, सैफ से तो बेहतर हैं कम से कम उनके बच्चे तो नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि वे दोनों पहले बाहर आ जाएं क्योंकि घर के अंदर और बाहर की दुनिया में फर्क है। बाहर आकर दोनों एक दूसरे के साथ किस तरह रहना चाहते हैं यह उनपर निर्भर करता है।'

मौत के तीन दिन तक घर में पड़ी थी परवीन बाबी की लाश, आखिरी दिनों में हो गई ऐसी हालत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें