फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच साबित हुई सलमान की बात, सिद्धार्थ के प्यार में पड़ीं शहनाज रहना चाहती हैं लिव इन में

Tue, 14 Jan 2020 09:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को सलाह दी थी कि उन्हें ज्यादा केयरफुल रहने की जरूरत है क्योंकि शहनाज गिल उनके प्यार में पड़ चुकी हैं। बाहर ये साफ दिख रहा है। सलमान की बात सुन सिद्धार्थ ने भी माना कि हां उन्हें भी ऐसा ही लग रहा है। सोमवार प्रसारित एपिसोड में एक बार फिर से शहनाज सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार करती हुईं दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ बेड पर लेटे होते हैं तभी शहनाज उनके पास आती हैं और उन्हें मनाने लगती हैं। इस दौरान शहनाज उन्हें माथे पर कई बार Kiss करती हैं। शहनाज का प्यार यहीं खत्म नहीं होता। बाथरूम एरिया के पास जाकर वो सिद्धार्थ को हग करने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'अब मुझे हर्ट नहीं करेगा ना। मेरा हाल पूछ। जब मैं चाय मांगू तो Kiss करके देना है। एक महीना रह गया है अब मुझे और ज्यादा प्यार करना है। इतना प्यार करूंगी कि बाहर जाने के बाद तू मेरे बगैर रह नहीं पाए। तू अपनी मम्मी से कहे सना कहा हैं और फिर मुझे तेरे लिए आना पड़े।' शहनाज की बात सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'एकदम सही जा रही है तू।' इस दौरान शहनाज सिद्धार्थ को एक बार फिर थप्पड़ मारती हुई दिखीं।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज सिद्धार्थ से आगे कहती हैं कि 'प्यार करती हूं मैं तुझसे। मेरा हक है तेरे पे। सारी दुनिया के सामने हक रख मुझ पर। मैंने कई बार फ्लिप मारा लेकिन मुझे बता कि मैंने तेरा साथ कहां छोड़ा। मैंने फ्लिप तेरे लिए कभी नहीं मारा। तू मेरा है और तू मेरा ही है। मैं फाड़कर रख दूंगी सबको। मुझे गेम नहीं जीतनी मुझे तुझे जीतना है। मैं चाहती हूं कि गेम तू जीते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज कहती हैं, 'मैं प्यार करती हूं तुझसे। मुझे हग कर। आई लव यू।' जिस पर सिद्धार्थ करते हैं, 'ओके।' जवाब में शहनाज कहती हैं, 'ओके क्या होता है, आई लव यू बोल।' शहनाज के लगातार बोलने के बाद सिद्धार्थ कह देते हैं, 'आई लव यू।' शहनाज कहती हैं कि 'अब शो को एक महीने रह गए हैं। फिर रहना है तो हमें लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ेगा।' ये सुनकर सिद्धार्थ हंसने लगते हैं। हालांकि सिद्धार्थ को देखकर साफ लगता है कि सलमान की कही बातें उनके ध्यान में हैं तभी वो शहनाज से दूरी बनाने की कोशिश करते हैं।

वीकडेज पर भी Chhapaak की रफ्तार बरकरार, Tanhaji का शानदार रहा कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें