'बिग बॉस 13' की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट का नाम लिया जाए तो वो शहनाज गिल हैं। शो में शहनाज ने अपनी मस्ती और सिद्धार्थ के साथ नोक झोंक से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी लोकप्रियता का आलम है कि घर से बाहर निकलने के दो दिन बाद ही वो एक बड़ा प्रोजेक्ट करने वाली हैं।