फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: फैंस का प्यार देख इमोशनल हुए विशाल आदित्य सिंह, शेयर किया पोस्ट

Thu, 13 Feb 2020 12:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : you tube
'बिग बॉस 13' का अब तक का सफर बेहद रोचक रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए पहुंचे विशाल आदित्य सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कभी झगड़ा तो कभी प्यार के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहे। अब विशाल ने अपने फैंस के नाम स्पेशल नोट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media
विशाल ने इंंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा- 'असल में मैं प्यार, समर्थन, सम्मान और इस सकारात्मकता पर विश्वास नहीं कर पा रहा। आप सभी ने ये मेरे लिए व्यक्त किया है। मैं अभिभूत हूं और यह देखकर धन्य महसूस कर रहा हूं कि बहुत सारे लोग हैं जो मेरे साथ मुस्कुराए हैं और मेरे पूरे सफर में मेरे साथ खड़े हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
vishal aditya singh - फोटो : voot
विशाल आगे लिखते हैं कि 'न केवल बिग बॉस 13 बल्कि इस इंडस्ड्री में भी मेरे साथ खड़े रहे। मुझे अपने प्यार से सम्मानित करने के लिए आप सभी को धन्यवाद, आप सभी मेरे सच्चे ईनाम हैं जो मैंने कमाया है। फिर से शुक्रिया, सभी को प्यार।'

4 of 5
vishal aditya singh - फोटो : social media
इससे पहले विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान घर के कई सदस्यों के बारे में खुलासा कियाा। विशाल ने कहा- 'माहिरा घर की सबसे जहरीली प्रतियोगी हैं। वो बेवजह पारस, सिद्धार्थ और शेफाली के झगड़ों में आ जाती थीं। बिना किसी वजह का मुद्दा बनाती थीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vishal aditya singh - फोटो : social media
जब विशाल से पूछा गया क्या आपने मधुरिमा को मारने के लिए मजबूर किया? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। मैं तभी जवाब देता था जब वो मुझे परेशान कर देती थी। मैं उनसे कभी भी दोबारा मिलना नहीं चाहता। हम दोनों के रिलेशनशिप को गलती नहीं कहूंगा। हम दोनों अलग लोग थे जो एक साथ आने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ही एक दूसरे के लिए सही नहीं हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें