फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss से बाहर हुईं शेफाली जरीवाला, इंटरव्यू में सिद्धार्थ-आसिम को लेकर किए कई खुलासे

Sun, 26 Jan 2020 10:30 PM IST
shrilata biswas अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
shefali jariwala - फोटो : social media
'बिग बॉस' का 13वां सीजन अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। अमूमन तीन महीने के करीब चलने वाला यह शो इस बार पांच हफ्ते और आगे बढ़ गया है। जैसे-जैसे शो खत्म होने के करीब आ रहा है वैसे-वैसे घर का माहौल और गरम होता जा रहा है। इसी बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर घर का हिस्सा बनने वाली शेफाली जरीवाला घर से बाहर हो गई हैं। शेफाली इन दिनों आसिम से अपने झगड़े के चलते खूब सुर्खियों में रही। इसी बीच घर के बाहर शेफाली के पति पराग ने भी आसिम को वीडियो जारी कर धमकी दे डाली। घर से बाहर निकलते ही अमर उजाला ने शेफाली से बात की और जाना कि आखिर घर के अंदर चल क्या रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
shefali jariwala - फोटो : social media
शो में आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री कितनी वाइल्ड रही? 
शो में मेरी एंट्री काफी वाइल्ड रही। यह बहुत ही टेढ़ा सीजन है। घर के सभी सदस्य काफी मजबूत हैं। घर का माहौल भी बहुत अधिक गरमा-गर्मी में है। बिग बॉस का सफर मेरे लिए बहुत ही खास रहा। अब मैं और भी बेहतर हो गई हूं। अब घर के बाहर निकलकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। एक आजादी का अनुभव हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
shefali jariwala - फोटो : social media
घर से बाहर निकलने की क्या वजह रही?  
शो के ग्रैंड फिनाले के सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं। मुझे लगता है कि मैं जहां तक पहुंची हूं वह बहुत ही अच्छा है। इस वक्त घर में सभी खिलाड़ी काफी मजबूत हैं। जरूरी नहीं है कि हर हफ्ते आप निखर कर सामने ही आए और लोगों को आपका गेम पसंद आए। किसी हफ्ते दर्शकों को हमारा प्रदर्शन अच्छा लगता है तो किसी हफ्ते नहीं लगता है। मुझे लगता है कि पिछले हफ्ते शायद घर में ऐसा कुछ हुआ होगा जिसकी वजह से मुझे कम वोट मिले और घर से बाहर होना पड़ा। 

4 of 8
Shefali Jariwala - फोटो : twitter
घर के अंदर आपको किसी चीज की कमी सबसे अधिक महसूस हुई? 
घर के अंदर आपको हमेशा धैर्य रखना पड़ता है। मैं एक पढ़ी-लिखी और सभ्य लड़की हूं। मैं शो में अश्लील भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकती थी और ना ही कुछ हासिल करने के लिए सीमा पार कर सकती थी। घर में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो किसी भी हद तक जाते हैं। मेरे लिए बहुत ही जरूरी था कि गुस्से में मेरे मुंह से अपशब्द ना निकले और ना ही किसी पर हाथ उठाऊं। मैं किसी को किसी भी तरह से दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं घर में स्वाभिमान और सम्मान से रहना चाहती थी और मुझे लगता है कि वह करने में मैं कामयाब साबित हुईं हूं। 
विज्ञापन

5 of 8
bigg boss 13 - फोटो : voot
आसिम रियाज से आपकी लड़ाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। आखिर किस वजह से आप दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए।  
शो के शुरुआती दौर में आसिम मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त थे लेकिन फिर एक समय पर आकर उन्होंने मुझे धोखा दे दिया। उन्होंने खेल के बीच में मेरे साथ कपट किया, जिसके बाद उनकी बदतमीजियां शुरू हो गई थी। फिर एक स्टेज ऐसा भी आया जब हम दोनों ने एक दूसरे से एकदम से बात करना बंद कर दिया था लेकिन पिछले तीन हफ्ते से उनकी बदतमीजियां मेरे और घर के दूसरे सदस्यों के प्रति बहुत बढ़ गई थी। हर चीज को बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है लेकिन आखिरी के हफ्तों में वह सीमा पार हो गई थी और जिसके बाद हम दोनों के बीच काफी अनबन शुरू हो गई।
लोगों को तो सिर्फ एक घंटे का फुटेज देखने को मिलता है लेकिन हमारे साथ वह 24 घंटे का माहौल होता है। वह सुबह से लेकर रात तक सभी को उकसाते हैं। शुरू में तो यह चीज बर्दाश्त की जाती है लेकिन फिर एक स्तर के बाद व्यक्ति आपा खो देता है। लोगों के सामने उकसाने वाली चीज तो नहीं आती है लेकिन यह जरूर दिखता है कि आपने अपना आपा खो दिया है। यही चीज सिद्धार्थ के साथ भी हो रही है। आसिम को मैंने अच्छा इंसान समझा था लेकिन अब उनसे काफी निराशा हो रही है। 
विज्ञापन

6 of 8
bigg boss 13 - फोटो : voot
घर के बाहर आपके पति पराग आपके लिए मोर्चा संभाले हुए थे, उन्होंने आसिम को एक वीडियो के जरिए देख लेने की धमकी भी दी है। इस बारे में आपका क्या कहना है? 
पराग ने वही किया जो कोई भी पति अपनी पत्नी के लिए करेगा। अगर किसी भी इंसान की पत्नी, गर्लफ्रेंड या फिर बहन के साथ इस बदतमीजियां से बात करेगा तो क्या आपका खून नहीं खोलेगा। पराग मुझसे बहुत अधिक प्यार करते हैं उन्हें पता है कि मैं मजबूत हूं लेकिन फिर भी उन्हें बुरा तो लगेगा ही। वह बाहर कुछ भी नहीं कर सकते थे। इसलिए पराग ने उस वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका मैं पूरा समर्थन करती हूं। पराग क्या, घर के अंदर के लोग भी आसिम के घर के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला भी इंतजार में हैं कि आसिम बस घर से बाहर निकले और आसिम सिर्फ हमसे ही नहीं बल्कि बहुत ही लोगों से पिटने वाला है इस चीज की मैं आपको गारंटी देती हूं।  
विज्ञापन

7 of 8
shefali jariwala - फोटो : social media
आपके अनुसार यह सीजन कौन जीत सकता है? 
बिग बॉस के इतने सीजन हुए हैं लेकिन इस बार बहुत ही अच्छे प्रतियोगी है। मैं निजी तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन करती हूं। उनका धैर्य और हिम्मत कमाल का है। बीच में वह बीमार भी हो गए थे फिर भी उन्होंने अपना सर्वोत्तम दिया है। मगर ना जाने क्यों मुझे ऐसा लग रहा है कि इस बार कोई लड़की ही जीतेगी। अब आखिरी के ये जो हफ्ते हैं उसी में सब समझ में आ जाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
shefali jariwala - फोटो : social media
शो की समय सीमा का बढ़ना घरवालों के लिए सकारात्मक फैसला रहा या नकारात्मक?
घर के सदस्यों के लिए यह अच्छी बात नहीं है क्योंकि जब घरवालों को शो के बढ़ने की खबर मिली थी तो सभी बहुत परेशान थे। जब आप घर के अंदर आते हैं तो आप खुद को तैयार करके आते हैं कि आपको दो से तीन महीने सब कुछ बर्दाश्त करना होगा लेकिन फिर जब पांच हफ्ते और बढ़ जाते हैं तो आपको समझ नहीं आता है कि आप वह उत्साह और ताकत कैसे बरकरार रखेंगे। हालांकि सभी की मिली-जुली प्रतिक्रिया थी एक तरफ सभी शो के सफल होने से खुश थे तो वहीं दूसरी तरफ यह सोच कर परेशान थे कि अभी और पांच हफ्ता बिना आपा खोए कैसे खेलेंगे। 

Bigg Boss 13: आसिम से रिश्ते पर खुलकर सामने आईं हिमांशी खुराना, सगाई टूटने की भी बताएंगी सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें