फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से भिड़ीं शेफाली, एक फैसले से इस कंटेस्टेंट के खिलाफ हुए सारे घरवाले

Fri, 04 Oct 2019 12:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 13 के चौथे दिन घर के अंदर काफी हंगामा देखने को मिला। शो में सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली बग्गा के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। वहीं कुछ देर बाद ही घर में आधे से ज्यादा लोग शेफाली के खिलाफ होते नजर आए। चौथे दिन 'बिग बॉस हॉस्पिटल' में टीम बी यानी पारस अरोड़ा की बारी थी। शानदार टास्क के बाद पारस की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली बग्गा और कोएना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और न्यूज एंकर शेफाली बग्गा की जोरदार लड़ाई देखने को मिली। दरअसल इन दोनों की लड़ाई की वजह 'बिग बॉस हॉस्पिटल' टास्क के दौरान आरती के बारे में निजी खुलासा करना था। शो में सिद्धार्थ शुक्ला शेफाली से उसी बात को लेकर भिड़ जाते हैं और दोनों के बीच लड़ाई होनी शुरू हो जाती है। इस दौरान शेफाली सिद्धार्थ को ये तक बोल देती हैं कि आप अपनी हद में रहें, आप होते कौन हैं मुझे मेरी हद बताने वाले। 
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Shukla Mahira Sharma Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वहीं जवाब में सिद्धार्थ बोलते हैं- तुम हमसे ऐसे कैसे बात कर सकते हो।' इस पर शेफाली कहती हैं- 'इधर उधर निठल्ला घूमता रहता है, बकवास कर रहा है, मैं तेरे से डरती हूं क्या'। इस बहस के बीच में ही शेफाली के एक शब्द को सिद्धार्थ गाली समझ लेते हैं और ज्यादा भड़क जाते हैं। इसके बाद दोनों की बहस और तेज हो जाती है। गौरतलब है कि 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क के दौरान आरती सिंह को शेफाली बग्गा और शहनाज ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं थीं। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसके साथ ही शेफाली ने सिद्धार्थ और आरती को लेकर भद्दे कमेंट भी किए थे। वहीं बिग बॉस में चौथे दिन घर की क्वीन यानी रानी को लेकर भी काफी बखेड़ा खड़ा हो जाता है। बिग बॉस सभी घरवालों से आपसी सहमति से घर की क्वीन चुनने को बोलते हैं। ऐसे में घर में मौजूद आधे से ज्यादा घर के सदस्यों का वोट देवोलीना भट्टाचार्य के पास जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वहीं शेफाली खुद घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम आगे रखती हैं। जिसके बाद से विवाद बढ़ा जाता है और शेफाली की वजह से घर की क्वीन के लिए आपसी सहमति नहीं बन पाती है। शेफाली के इस फैसले के बाद घर में मौजूद सभी लोग उनके खिलाफ हो जाते हैं। बिग बॉस में मौजूद हर एक सदस्य शेफाली को सुनाने लगता है। 

पढ़ें: इस खतरनाक बीमारी से हुई थी सनी लियोनी के पिता की मौत, पीड़ितों की मदद को आईं आगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें