फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: भाऊ की इस हरकत पर शेफाली-शहनाज शर्मसार, अरहान पर गंभीर आरोप, पांच खबरें

Fri, 15 Nov 2019 07:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला, शहनाज गिल, अरहान खान - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है। कभी किसी का झगड़ा तो कभी रोना-धोना। कभी-कभी तो ये घरवाले मस्ती के मूड में भी नजर आते हैं। बिग बॉस की हर खबर को आप तक पहुंचाने के लिए हम यहां आपको बताएंगे बिग बॉस से जुड़ी पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
हिन्दुस्तानी भाऊ - फोटो : Social Media
भाऊ ने किया शेफाली-सना को शर्मिंदा
बिग बॉस के घर में हिन्दुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक बेस्ट एंटरटेनर बने हुए हैं। भाऊ ने बीते दिन ऐसी हरकत की जिसने शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल को शर्मिंदा कर दिया। कलर्स द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो पर आप खुद देख सकते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो  सना और शेफाली हिंदुस्तानी भाऊ के पास से उठकर चली जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter
एक्स कंटेस्टेंट ने कही सिद्धार्थ के बारे में ऐसी बात
बिग बॉस से बाहर होते ही एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने इंटरव्यू में बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में क्या सोचते हैं? तहसीन ने कहा, 'सिद्धार्थ मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वह इस फैक्ट को सही नहीं मानते कि वो शो चला रहे हैं। घर में जितने भी लोग हैं वो 24 घंटे अपना बेस्ट दे रहे हैं, लेकिन लोगों को बस एक घंटे का एपिसोड देखने को मिलता है। ज्यादा फोकस सिद्धार्थ शुक्ला पर होता है। इसका ये मतलब नहीं है कि सिद्धार्थ बिग बॉस का शो चला रहे हैं।' बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में सलमान ने भी यही कहा था कि सिद्धार्थ इस शो को चला रहे हैं।

4 of 6
हिम्दुस्तानी भाऊ, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
भाऊ ने रश्मि को फटकारा
बिग बॉस 13 में आए दिन नए ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं। बीते दिन रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला के बीच झगड़ा हो गया। ये झगड़ा दोनों के बीच दही को लेकर हुआ था। इस लड़ाई में दोनों के बीच कहा सुनी हुई जिसके बाद रश्मि ने शेफाली को फटकार लगा दी। रश्मि के बर्ताव की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ को बुरा लगा और उन्होंने रश्मि को जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

5 of 6
Asim Riaz - फोटो : twitter
असीम के भाई ने लगाया सिद्धार्थ पर आरोप
बिग बॉस हाउस में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को सभी काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन लगता है इन दिनों दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। हाल ही में असीम के भाई अरहान ने भी तीन राक्षस टास्क हारने के बाद सिद्धार्थ को ही जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि टास्क के बाद सिद्धार्थ और असीम के बीच झगड़ा भी हुआ था। असीम ने भी टास्क के बाद सिद्धार्थ को ही हारने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरहान खान - फोटो : Social Media
अभिनेत्री ने खोली अरहान की पोल
बिग बॉस 13 में एंट्री के बाद से ही अरहान खान चर्चाओं में हैं। वहीं घर के बाहर भी अरहान की चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में अरहान पर एक्ट्रेस अमृता धनोआ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए अमृता ने बताया कि अरहान खान ने शो में अपना गलत नाम बताया है। उनका असली नाम मजहर शेख है। इसके अलावा अमृता ने अरहान खान के ऊपर झूठ बोलने के साथ धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। अमृता ने बताया कि वो और अरहान, पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद उन्होंने अरहान को अपने घर से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें