'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर से बेघर होने के लिए पहले हफ्ते पांच महिला कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुईं। यह कंटेस्टेंट्स हैं दलजीत कौर, रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, शेफाली बग्गा और देवोलीना। हमेशा की तरह इस बार भी इन कंटेस्टेंट में से कोई एक या फिर दो कंटेस्टेंट 'वीकेंड के वॉर 'में बाहर हो सकते हैं। इसका एलान खुद सलमान खान (Salman Khan) करेंगे। 'वीकेंड का वॉर' से पहले जान लीजिए इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट सुरक्षित होंगे और कौन इस हफ्ते घर से बाहर जा सकता है।