फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अभी से जान लें आज क्या होगा? पांच लड़कियां लगाएंगी लड़कों पर ऐसे आरोप

Fri, 04 Oct 2019 07:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Dey and Dalljiet Kaur - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में अब कुछ ऐसा होने वाला है जहां पर लड़कियां लड़कों का रिपोर्ट कार्ड निकालेंगी। यानी कि 'बिग बॉस 13' की महिला कंटेस्टेंट पुरुष कंटेस्टेंट को अपने मानकों पर जज करेंगी। इस रिपोर्ट कार्ड का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में महिला कंटेस्टेंट लड़कों पर इल्जाम लगा रही हैं। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट यह तक कहती हुई दिखाई दीं कि यह हमें बुरी नजरों से देखते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट किया- 'निकलने वाला है बिग बॉस का पहला रिपोर्ट कार्ड। लड़कियां करेंगी किस लड़के को पास और फेल?' वीडियो में दिखाया गया है कि सभी पुरुष कंटेस्टेंट्स कुर्सी पर बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
devoleena bhattacharjee - फोटो : twitter
सभी लड़कियां बारी-बारी से लड़कों का रिपोर्ट कार्ड बता रही हैं। प्रोमो में देवोलीना भट्टाचार्य कह रही हैं 'बहुत ज्यादा घमंडी हैं' इसके बाद पारस छाबड़ा का चेहरा दिखाया जाता है। शेफाली कह रही हैं 'उन्हें बिल्कुल भी तमीज नहीं है।' इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा दिखाया जाता है। 
 

4 of 5
dalljiet kaur - फोटो : twitter
इसके बाद दलजीत कौर कह रही हैं 'उन्होंने हमें सबसे ज्यादा टॉर्चर करने वाला कहा और बहुत बुरी नजरों से देखा।' दलजीत के यह कहते ही सिद्धार्थ डे का चेहरा दिखाया गया। कोएना कह रही हैं 'इन्हें घर में टिकने के लिए बहुत ज्यादा तमीज की जरूरत है।' कोएना के यह कहते ही असीम रियाज को दिखाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
इस वीडियो को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि घर में बवाल होना तय है। इस शो को शुरू हुए कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। टास्क के बाद किसी को भी 'क्वीन' का खिताब नहीं मिला। इसके बाद सभी घरवाले शेफाली पर नाराज हुए। देवोलीना आरती सिंह से कहती हैं कि 'शेफाली चालाक लोमड़ी है।' देवोलीना के यह कहते ही शेफाली वहां आ जाती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा की इस हरकत से फूट-फूटकर रोईं गोपी बहू, हो गई ऐसी हालत डर गए सभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें