फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में आएंगे नजर

Sat, 14 Dec 2019 03:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस सिद्धार्थ से कहते हैं कि खराब तबीयत की वजह से डॉक्टर्स की सलाह पर कुछ समय तक उन्हें अस्तपाल में रहना होगा। इसके लिए उन्हें सीक्रेट रूम से बाहर आना होगा। सिद्धार्थ के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और जल्द शो में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि 'वीकेंड का वॉर' में वो नजर आएंगे। 'बिग बॉस खबरी' के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला अभी शो में वापसी नहीं करेंगे लेकिन वीडियो कॉल के जरिए वो शो में दिखेंगे। दरअसल बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन था। ऐसे में सलमान खान उन्हें वीडियो कॉल करके जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे और जल्द शो में लौटने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि 'जल्दी ठीक हो जाओ शुक्ला जी। इस टाइफाइड को भी अपना गुस्सा दिखाओ।' साथ ही सलमान खान ये भी बताते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला इस हफ्ते सुरक्षित हैं। बता दें कि आसिम से धक्का मुक्की करने के दंड स्वरूप बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला को दो हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड कर दिया था।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSidharth ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे भी सिद्धार्थ शुक्ला के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का बाहर जाना मेकर्स को पड़ा भारी, हो रहा ये पांच नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें