'बिग बॉस 13' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को जमकर फटकार लगाई। बीते हफ्ते दोनों ने जमकर हाथापाई की थी जिसके बाद सलमान गुस्से में दिखाई दिए। सलमान, सिद्धार्थ से कहते हैं- 'आपमें बहुत गुस्सा है ना। लंबे चौड़े भी हो। कभी आजमाना चाहोगे? शुक्र है कि मैं यहां पर हूं घर के अंदर नहीं।' इसके बाद सलमान ने शेफाली और हिमांशी को आड़े हाथों लिया।