फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कौन है ये शख्स जिसके आगे सलमान की भी नहीं चल रही, एडिट कर दिया गया था सीन!

Tue, 24 Dec 2019 12:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला घर के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं लेकिन घर में उनके रवैये की आलोचना भी हो रही है। शो में जिस तरह सलमान सिद्धार्थ का सपोर्ट करते आ रहे हैं उसके बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या सलमान सिद्धार्थ को लेकर पक्षपाती रवैया अपना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss - फोटो : social media
बीते हफ्ते एक टास्क के दौरान आसिम और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हुई इसी बीच रश्मि ने सिद्धार्थ के बारे में कहा कि उसकी तबीयत अब ठीक है। वो भी टास्क कर सकता है। रश्मि के इतना कहते ही सिद्धार्थ आसिम की ओर इशारा करके कहते हैं कि 'ये आपकी नौकरानी हैं क्या?' सिद्धार्थ यही नहीं रुकते बात बढ़ते-बढ़ते वो रश्मि पर कमेंट करते हैं कि 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं हैं।' माना जा रहा था कि सिद्धार्थ के इस तरह बोलने पर सलमान उनको फटकार लगाएंगे लेकिन एक लाइन बोलने के बाद उनका टोन सिद्धार्थ को लेकर नरम पड़ गया। 
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss - फोटो : social media
सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'जब सलमान कहते हैं कि सबको पता है सिद्धार्थ ऐसी मतलब कैसी... यही वो प्वाइंट है जब क्रिएटिव टीम उन्हें रोक देती है और उनसे कुछ कहती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और शुक्ला के पक्ष में बातें करने लगते हैं।' अब एक फैन पेज ने खुलासा किया है कि मनीषा शर्मा की वजह से सलमान भी सिद्धार्थ को कुछ नहीं कह पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को जैसे ही इसका पता चला #sackmanishasharma ट्रेंड करता रहा। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं मनीषा शर्मा जिनका बिग बॉस से है खास कनेक्शन।

4 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस' के एक फैन पेज ने ये दावा किया है कि बिग बॉस मेकिंग टीम की चीफ कंटेंट ऑफिसर मनीषा शर्मा हैं। मनीषा सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड भी हैं। मनीषा की वजह से ही सिद्धार्थ कलर्स टीवी पर ही आने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता बने थे।
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
ये पूरा राज बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान के एक ट्वीट की वजह से खुला। गौहर ने एक ट्वीट में लिखा था कि 'सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।' गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रीट्वीट किया करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
इससे पहले वीकेंड का वॉर में भी रश्मि सिद्धार्थ शुक्ला पर अपना गुस्सा निकालते हुए सलमान से कहती हैं कि 'हर मतलब सही नहीं होता है, सर और ये बात शो में पीछे बैठने वाली औरत को समझना चाहिए।' ऐसा माना जा रहा है कि रश्मि का इशारा मनीषा शर्मा की ओर ही था। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने रश्मि का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'क्या रश्मि देसाई कलर्स की क्रिएटिव हेड मनीषा शर्मा के बारे में बात कर रही हैं जो सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड भी हैं?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें