फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: Kiss के लिए शहनाज के पीछे पड़े दो कंटेस्टेंट, सिंगर ने रखी ये शर्त

Thu, 03 Oct 2019 03:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में कल का दिन जबरदस्त रहा। घर में जहां एक ओर टास्क के लिए कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ते नजर आए तो वहीं शाम को घर का माहौल रोमांस से भरा नजर आया। यह कोई लव ट्रायंगल है या नहीं यह तो नहीं पता लेकिन इन तीनों कंटेस्टेंट की बातें इस ओर इशारा जरूर कर रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे और शहनाज की। 
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Paras - फोटो : voot
इन तीनों कंटेस्टेंट को टास्क के बाद कुछ ऐसी बातें करते देखा गया जिसे देखकर 'बिग बॉस' के प्रशंसक भी चौंक गए। यहां तक कि शहनाज ने सिद्धार्थ डे को कुछ ऐसा कह दिया जिसे हम यहां लिख भी नहीं सकते। 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क खत्म होते ही यह तीनों एक साथ गॉर्डन एरिया के पास बैठे नजर आए। इस दौरान शहनाज, पारस और सिद्धार्थ डे किस को लेकर बात कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Dey - फोटो : voot
पारस शहनाज से कहते हैं 'तुम मुझे माथे पर किस करो' तो वहीं सिद्धार्थ डे कहते हैं 'मुझे गाल पर।' हालांकि शहनाज सिद्धार्थ डे को तो गोल मोल बातें करके समझाने की कोशिश करती हैं लेकिन पारस छाबड़ा के सामने शर्त रख देती हैं। शहनाज कहती हैं कि 'अगर तुम्हें माहिरा शर्मा ने किस कर दिया तो मैं भी तुम्हें किस करूंगी।' इस पर पारस शहनाज से किस कहां पर करना है यह बताते हैं। वह कहते हैं कि 'या तो तुम मेरे माथे पर किस करो या होंठो पर।' इसके बाद शहनाज कहती हैं कि 'तुम उससे गाल पर किस करवा लो और मैं तुम्हारे दिल पर किस करूंगी।' 

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। तभी सिद्धार्थ शहनाज को किस ना करने पर टिप्पणी करते हैं। आपको बता दें, शो के दौरान पारस छाबड़ा कई महिला कंटेस्टेंट के साथ समय बिताते देखे जा रहे हैं। ज्यादातर पारस शहनाज, आरती सिंह और माहिरा शर्मा के साथ समय बिताते हुए देखे गए। खास बात है कई घरवालों को ऐसा भी लगने लगा कि पारस और शहनाज एक दूसरे के प्यार में हैं। यहां तक कि कोएना मित्रा ने शहनाज से सीधे यह पूछा भी। हालांकि शहनाज ने कहा कि 'यह सब मजाक मस्ती है। अभी हम लोगों को आए हुए दिन ही कितने हुए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में शहनाज सिद्धार्थ डे के साथ बेड साझा कर रही हैं। वहीं पारस छाबड़ा आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य के साथ। बिग बॉस में हॉस्पिटल टास्क के दौरान घरवालों का खतरनाक अंदाज देखने को मिला। टास्क के दौरान आरती सिंह उस समय रो पड़ीं जब शेफाली बग्गा ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें करना शुरू कर दीं। वहीं सिद्धार्थ पर कई सारी चीजें डालकर उन्हें टॉर्चर किया गया। 

यह भी पढ़ें;- BB 13ः आरती की निजी जिंदगी के बारे में बोलने पर शेफाली बग्गा ट्रोल, यूजर बोले- 'इस सीजन की डायन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें