फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं शहनाज, डिप्रेशन के चलते हो गई थी ऐसी हालत

Wed, 23 Oct 2019 10:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
बिग बॉस का यह सीजन शुरुआत से ही लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। घर में रोजाना एक के एक नए खुलासे हो रहे हैं। कब कौन सा राज खुल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। शो की शुरुआत से सलमान समेत हर किसी की जुबान पर एक नाम चढ़ गया है। वो नाम है खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताने वाली शहनाज गिल का। खुशनुमा अंदाज में प्रशंसकों का दिल जीतने वाली शहनाज ने अब अपने डिप्रेशन के दिनों पर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
शो में इस क्लिप को नहीं दिखाया गया है लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अनदेखे सीन्स में इसे आसानी से देखा जा सकता है। शहनाज घर में रह रही देवोलीना, रश्मि और शेफाली से अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुल कर बताती हैं। शहनाज कहती हैं कि वो चंडीगढ़ के एक बड़े बिजनेसमैन से प्यार करती थीं और उसके साथ लिव-इन में रहती थी। पहले तो वो बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन धीरे-धीरे शहनाज को उससे प्यार हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
शहनाज ने बताया कि वो ब्वॉयफ्रेंड की इतनी दीवानी थी और उसके बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। जब ब्रेकअप हुआ तो शहनाज बुरी तरह से टूट गई थी। घरवालों ने जब शहनाज से ब्रेकअप की वजह पूछी तो शहनाज ने बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बहुत ज्यादा नशा करने लगा था। शहनाज दिनभर रोती रहती थी और वो उन पर ध्यान नहीं देता था। एक दिन वो उनको छोड़ कर चला गया और शादी कर ली, जिससे शहनाज काफी दुखी हो गई थीं।

4 of 5
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot
शहनाज को डिप्रेशन से बाहर आने में बहुत वक्त लगा था। काबिलेजिक्र है कि बिग बॉस के सीजन 13 के शुरू होते ही शहनाज और पारस छाबड़ा के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। शहनाज ने खुलकर प्यार का इजहार भी कर दिया था, लेकिन शहनाज को पारस की दोस्त माहिरा शर्मा से नजदीकियों पर दिक्कत होती थी। इसे लेकर घर में बवाल भी हो चुका है। शहनाज लगातार दिल की बातें घरवालों के साथ साझा करती रहती हैं और अपनी जिंदगी के राज खोलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Paras - फोटो : voot
शो की बात करें तो शहनाज ने बिग बॉस के घर में अपनी अलग जगह बना ली है। प्रशंसकों का भी उनको पूरा समर्थन मिलता है। वो जब भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं तब प्रशंसकों ने उनपर वोटों की बारिश कर उन्हें सुरक्षित किया है। इस हफ्ते भी शहनाज सुरक्षित हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी चटपटी बातों के कारण शहनाज से खुश नजर आते हैं। पिछले सप्ताह घर से बाहर होने वाली कोएना मित्रा ने सलमान खान पर शहनाज का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss कर गया कंटेस्टेंट, विशाल बोले- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें