फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान खान ने बातों-बातों में खोल दिया विनर का नाम, घरवाले नहीं दे पाए ध्यान

Mon, 27 Jan 2020 01:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान बिग बॉस सीजन-10 - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के ग्रांड फिनाले को सिर्फ दो हफ्ते ही रह गए हैं । अभी घर में 8 कंटेस्टेंट बचे हैं । सबकी निगाहें इस बार के विनर पर टिकी हैं । इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बताया जा रहा है । दर्शक शहनाज, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला में से किसी एक को विनर बनते देखना चाहते हैं । तीनों की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है । इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान ने शेफाली जरीवाला को घर से बेघर कर दिया । 

 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इस एपिसोड में सलामन खान ने एक कंटेस्टेंट के विनर बनने का इशारा भी दे दिया । वीकेंड के वार में सलमान खान ने एक लग्जरी बजट टास्क करवाया । इस दौरान शहनाज को कंफेशन रूम में भेज दिया गया । वहीं घरवालों से कहा कि शहनाज से जो सवाल पूछे जाएंगे उसका जवाब घरवाले भी देंगे । अगर शहनाज और घरवालों के जवाब एक ही हुए तो उन्हें लग्जरी बजट आइटम मिल जाएगा । 
विज्ञापन

3 of 5
shehnaz - फोटो : social media
इस लग्जरी बजट टास्क में शहनाज से पूछा गया, 'आज फिनाले है और सना ट्रॉफी जीत गई है, अब वो क्या करेगी ।' ऐसा लगता है कि सलमान ने घरवालों को इशाारा करते हुए कहा है कि सना ही बिग बॉस की ट्रॉफी जीतेंगी । इस टास्क के अंत में सलमान ने शहनाज को बेस्ट एंटरटेनर भी बताया । 
 

4 of 5
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : voot
सलमान ने कहा कि सना घर में जो कुछ भी करती हैं, उससे लोग एंटरटेन होते हैं । शहनाज ने ट्रॉफी जीतने वाले सवाल के जवाब में कहा था कि वो किसी को भी ये ट्रॉफी नहीं देंगी लेकिन सिद्धार्थ के साथ शेयर जरूर कर सकती हैं । हालांकि अभी भी दर्शक इस बात का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि बिग बॉस 13 कौन जीतेगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter
बता दें कि हाल ही में घर से शेफाली बाहर आई हैं । उन्होंने सना के बारे में कहा, 'वो बहुत बड़ी गेमर है । फेक है । क्यूटनेस की आड़ में वो लोगों का फायदा उठाती है । वो उस वक्त पाला बदल लेती है जब उसके दोस्तों को उसकी जरूरत होती है । अब वो आसिम की टीम का साथ दे रही है लेकिन मुझे लगता है कि उसका ये मूव बहुत बड़ा फ्लॉप साबित होगा । उसने सिद्धार्थ का भी दिल दुखाया है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें