फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुस्से में बिग बॉस के स्टेज पर चीखने लगे सलमान खान, कह दिया शो को अलविदा

Mon, 21 Oct 2019 07:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13: सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान स्टारर बिग बॉस 13 सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार कुछ न कुछ शो में ऐसा देखने को मिलता है जिससे शो सुर्खियों में आ जाता है। इसके अलावा सलमान खान भी वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा होने वाला है जिसने सलमान खान को बेहद नाराज कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
दरअसल बिग बॉस अपने पहले फिनाले के काफी करीब पहुंच गया है। ऐसे में कलर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान पहले कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखते हैं और फिर बाद में गुस्से में अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान पहले गुस्से में शो के कंटेस्टेंट्स को कहते हैं कि ये मजाक नहीं है और ये एक सीरियस बिजनेस है। इसके बाद सलमान खान चिल्लाते नजर आते हैं। वहीं वीडियो के आखिरी में सलमान कहते हैं - 'किसी और को ये ( बिग बॉस) करने के लिए बुला लें।' इतना कहते हुए सलमान स्टेज से नीचे उतर जाते हैं।
 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस रविवार को आईफा अवॉर्ड्स 2019 की वजह से 'बिग बॉस 13' टेलिकास्ट नहीं किया गया था। इसके चलते वीकेंड का वार आज (सोमवार) दिखाया जाएगा। यानी सलमान खान आज किसी ने किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से अभी तक ये तो पता नहीं चल पाया है कि सलमान खान किस पर गुस्सा हो रहे हैं। वहीं ये सवाल भी मंडराने लगा है कि क्या सलमान खान सच में बिग बॉस को होस्ट करना छोड़ देंगे या फिर अपने गुस्से में लिए गए फैसले को वापस ले लेंगे।

पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी को डेट कर रहीं नताशा! घरवालों से की है मुलाकात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें