फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान खान का इन कंटेस्टेंट्स पर फूटा गुस्सा,कहा- 'मुझे आज यहां आना ही नहीं था'

Sat, 26 Oct 2019 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
सलमान खान का छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 इस हफ्ते काफी सुर्खियों में रहा। आज बिग बॉस में वीकेंड का वार होगा जिसमें शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करेंगे। इस बीच वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में सलमान काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
वीकेंड का वार का प्रोमो बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर अंकाउट पर साझा किया गया है। दिवाली का त्योहार होने के कारण सलमान सहित शो के सभी कंटेस्टेंट्स ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते हुए कहते हैं कि 'वाह, ये हफ्ता कैसा गया है ! बड़ा मजा आया है। टेलीविजन इंडस्ट्री हिल गई है।' इसके बाद सलमान खान पारस छाबड़ा और आसिम रियाज की क्लास लगाना शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
गौरतलब है कि पारस और आसिम के बीच बिग बॉस के घर में चायपत्ती को लेकर काफी झगड़ा हुआ था और बीच-बचाव के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को आना पड़ा था। इतना ही नहीं शो में पारस ने सलमान खान के बारे में बोलते हुए कहा था कि 'सलमान सर का चिक चिक थोड़ा ज्यादा हो रहा है।' पारस की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए सलमान खान ने वीकेंड का वार में कहा है कि 'आपकी राय से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' 
 

 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
पारस और आसिम के बाद सलमान खान ने शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ डे की भी जमकर क्लास लगाई। शेफाली ने शहनाज के चरित्र को लेकर शो में टिप्पणी की थी। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान सिद्धार्थ डे पर गुस्सा निकलाते हुए उन्हें कहते हैं कि 'नाम कमाओ, बदनाम होकर मत जाओ यहां से।' इतना ही नहीं प्रोमो के आखिरी में सलमान खान गुस्से में कहते हैं कि 'मुझे आज यहां आना ही नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर बिग बॉस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बिग बॉस 13 में सभी कंटेस्टेंट्स अपने असली रंग में आने लगे हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच कहासुनी हुई तो कुछ तो हाथा-पाई पर उतर आए। वहीं शहनाज और शेफाली के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि शेफाली घर तक छोड़ने को तैयार हो गईं। वहीं पिछले दिनों एक एपिसोड में सलमान ने पारस को बताया था कि बाहर उनकी क्या इमेज बन रही है। इसके बाद पारस भड़क गए थे और कहा था, 'सलमान सर का बहुत हो गया। अबकी बार अगर उन्होंने शहनाज का सपोर्ट किया तो वो शो छोड़ देंगे।'

पढ़ें: Bigg Boss 13: चायपत्ती के लिए हाथापाई पर उतरे पारस और आसिम, आज सलमान खान लगाएंगे क्लास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें