फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस वजह से मेकर्स पर ही भड़क उठे सलमान, शो नहीं करने की दी धमकी

Sun, 22 Dec 2019 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच खूब ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सिद्धार्थ और रश्मि के बीच शो के पहले दिन से ही झगड़े होते रहे हैं लेकिन इस बार दोनों अलग ही लेवल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
झगड़े के दौरान रश्मि सिद्धार्थ पर चाय फेंक देती हैं। रश्मि के चाय फेंकने के बाद सिद्धार्थ भी उन पर चाय फेंकते हैं। जब अरहान दोनों के बीच आते हैं तो सिद्धार्थ उनकी शर्ट खींचकर फाड़ देते हैं। रश्मि घर के अंदर जाती हैं और अरहान से कहती हैं कि 'उसकी हिम्मत कैसे हुई 'ऐसी लड़की' बोलने की। 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
घरवालों के बीच हो रहा ये झगड़ा सलमान खान स्क्रीन पर देख रहे होते हैं। आज प्रसारित एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान घरवालों पर किस कदर भड़केंगे और शो में उनके रवैये पर दुख जताएंगे। सलमान के सामने रश्मि कहती हैं कि 'सर, माफ कीजिएगा लेकिन 'ऐसी' मतलब कैसी?' इस पर सलमान कहते हैं कि 'ऐसी-कैसी, ऐसी-कैसी। आखिर आप लोगों को हो क्या गया है?'

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सलमान सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि 'आप भले ही बातों को ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है सभी जानते हैं। आप पागल हो गए हैं क्या?' इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'अभी पांच हफ्ते और आप ये देखना चाहते हैं? आपको दूसरा होस्ट ढूंढ़ लेना चाहिए। मैं इस बकवास के लिए तैयार नहीं हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
ऐसी भी खबर है कि रश्मि देसाई के साथ सिद्धार्थ के बर्ताव पर सलमान उनकी क्लास लगा ही रहे थे कि उन्हें शो की क्रिएटिव टीम ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट में किया है। इस ट्वीट के अनुसार- 'सलमान खान जब सिद्धार्थ शुक्ला पर रश्मि से किए बर्ताव पर गुस्सा होते हैं तो क्रिएटिव टीम उन्हें ऐसा करने से रोकती है। हो सकता है कि दर्शकों को सलमान की क्रिएटिव टीम द्वारा हुई ये बातचीत नहीं दिखाई जाए। आखिर में सलमान साधारण टोन में सिद्धार्थ से बात करने लगे।'

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाने पर क्रिएटिव टीम ने सलमान को रोका! फिर हुआ ऐसा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें