bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि घर के अंदर जाती हैं और अरहान से कहती हैं कि 'उसकी हिम्मत कैसे हुई 'ऐसी लड़की' बोलने की। 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' इसी बीच जब आरती, रश्मि को समझाने पहुंचती हैं तो रश्मि बताती हैं कि 'वो इस तरह की बातें कैसे कह रहा है। क्या मतलब होता है इसका? इस दौरान किसी भी लड़की ने मेरे समर्थन में बात नहीं की। घर की सारी लड़कियां डरपोक हैं। ढाई महीने से मैं उसकी बात सुन रही हूं। ऐसे लोगों के साथ मैं घर में और नहीं रहना चाहती।'