फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से निकलते ही बदली आसिम की किस्मत, सलमान की हीरोइन के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

Thu, 27 Feb 2020 11:39 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
आसिम रियाज ने बीते दिनों 'बिग बॉस' से खूब शोहरत बटोरी। घर से निकलने के बाद से ही उनका नाम हॉलीवुड से लेकर हिंदी सिनेमा के कुछ प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुका है। अब चर्चा है कि आसिम, जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर असीम के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सामने आई जानकारी के अनुसार, 'यह एक फोक सॉन्ग (लोक गीत) होगा जिसे नेहा कक्कड़ गाएंगी वहीं राधिका रॉय और विनय सप्रू इसे डायरेक्ट करेंगे। यह एक पारंपरिक लोक गीत है जिसे संगीतकार तनिष्क बागची ने आधुनिक रूप दिया है। इस गाने की शूटिंग मुंबई में होगी। वहीं भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : file photo
उल्लेखनीय है कि पिछली दफा जैकलीन साल 2016 में म्यूजिक वीडियो 'जीएफ बीएफ' में नजर आई थी। अब करीब चार साल बाद फिर एक बार म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। यह गाना 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

4 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : file photo
गाने से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए जैकलीन ने कहा, 'यह एक पेपी ट्रैक में बदल गया है जिसके माध्यम से हम एक आकर्षक कहानी सुनाएंगे। कोरियोग्राफर शबीना खान ने मुझे कुछ देसी स्टेप्स और पारंपरिक मूव्स दिए हैं इसके साथ ही यह आधुनिक भी होगा।' जैकलीन के अनुसार यह गीत उनके कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर है जिसके लिए वह भरपूर मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : file photo
जैकलीन ने आगे कहा, 'शबीना मेरे मूव्स और भावों को बेहतर करने में मदद कर रही हैं। हम हर बारीकियों को सही तरीके से हासिल करने के लिए लगन से अभ्यास कर रहे हैं।  मैं पहली बार आसिम के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं।' 

नेहा संग आदित्य की शादी पर बोले उदित नारायण, 'मैं उसे चिढ़ाता हूं और कहता हूं कि उससे शादी कर लो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें