फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस वजह से शो में देवोलीना की वापसी में हो रही देरी, असली वजह आई सामने

Sun, 22 Dec 2019 10:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : Instagram
'वीकेंड का वार' में देवोलीना की घर में एंट्री होने वाली थी लेकिन शो टेलीकास्ट होने के चंद घंटे पहले खबर आई  कि वह इस हफ्ते शो में एंट्री नहीं लेंगी। देवोलीना के एंट्री नहीं लेने से उनके प्रशंसक दुखी हैं। इस बीच शो में देवोलीना की एंट्री में देरी होने की असल वजह का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक देवोलीना की तबीयत और बिगड़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना से जुड़ा यह खुलासा स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया। इस रिपोर्ट में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लिखा है कि अभिनेत्री को दो दिनों के लिए बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। बुधवार को देवोलीना को बैक में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें इंजक्शन और पेन किलर दिए। साथ ही बेड रेस्ट की सलाह दी। 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot
डॉक्टरों द्वारा दी गई इस सलाह के बाद देवोलीना को अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। देवोलीना को यह सर्टिफिकेट शो में जाने से पहले चैनल में जमा करना था। रिपोर्ट के मुताबिक जब तक देवोलीना चैनल में मेडिकल सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाती तब तक वह शो में दोबारा नहीं जा सकतीं। इसी वजह से उनकी शो में वापसी में देरी हो रही है। देवोलीना की वापसी पर ही विकास गुप्ता का शो में टिका रहना निर्भर करता है।

4 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
दरअसल, विकास गुप्ता देवोलीना के अच्छे दोस्त हैं। शो में वह देवोलीना की जगह खेलने आए हैं। देवोलीना के वापस आते ही वह शो से चले जाएंगे। विकास गुप्ता ने यह बात बिग बॉस में मधुरिमा तुली से भी कही थी। विकास गुप्ता मधुरिमा तुली से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने मधुरिमा से कहा कि वो इस वीकेंड का वार घर से जाने वाले हैं। उनकी जगह देवोलीना घर में आएंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhurima Tuli and Vikas Gupta - फोटो : voot
विकास की बात सुनकर मधुरिमा भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। विकास उन्हें कहते हैं कि 'तुम्हें मजबूत रहना होगा और अच्छे से गेम खेलना होगा।' इस बार बिग बॉस में बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। 'द खबरी' के मुताबिक इस हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं होगा। 
 

Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें