फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बदले रश्मि देसाई के बोल, अब कही ये बात

Fri, 12 Jun 2020 10:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन का असर फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक की शूटिंग पर पड़ा है। हालांकि इस बीच चर्चा है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 14' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान स्थिति के बीच मेकर्स किस तरह से व्यवस्था करेंगे वो अभी देखना होगा। 'बिग बॉस' का एक बड़ा दर्शक वर्ग रहा है। बीते सीजन को याद करें तो शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट की एक बड़ी फैन फॉलोइंग बनी है। सीजन 13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने भी हिस्सा लिया था। दोनों सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने में कामयाब रहे। अब रश्मि ने एक लाइव वीडियो में सिद्धार्थ से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़े से लेकर उनके बीच फिल्माए गए रोमांटिक वीडियो, सभी सुर्खियां थे। अब एक लाइव चैट के दौरान रश्मि ने सिद्धार्थ को ना केवल अच्छा इंसान बताया है बल्कि वो उनके लिए फिक्र करती भी दिखीं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ के बारे में पूछे जाने पर रश्मि ने कहा कि 'सिद्धार्थ और मैं एक दूसरे के दर्द को अच्छी तरह से समझते हैं। हम बात नहीं करते लेकिन एक दूसरे की फिक्र रहती है।' यही नहीं रश्मि ने कहा कि सिद्धार्थ दिल का बहुत अच्छा आदमी है।

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान रश्मि कहती हैं कि 'अगर मैं उसके साथ लड़ रही हूं तो केवल मैं ही लड़ सकती हूं।' रश्मि के मुताबिक सिद्धार्थ एक अच्छा इंसान है। 'हल्क' जैसी बॉडी में वो 10 साल का बच्चा है। रश्मि और सिद्धार्थ सीरियल 'दिल से दिल तक' में दिखाई दिए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था हालांकि बाद में दोनों के बीच इस कदर मतभेद हो गए कि सिद्धार्थ को शो छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 13' के बाद रश्मि देसाई एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 4' में शलाका के रोल में नजर आई थीं। हालांकि कुछ ही एपिसोड में वो दिखीं। लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद होने की वजह से 'नागिन 4' को भी बंद करना पड़ा।  

'रामायण' के सेट पर सांप देखकर सभी की हुई थी ऐसी हालत, 'सीता' बनीं दीपिका ने बताया किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें