'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला झगड़े की सारी हदें पार करते दिखे। गाली गलौज से लेकर चाय फेंकने तक दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सिद्धार्थ लगातार रश्मि के लिए 'ऐसी लड़की' शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। माना जा रहा था कि इसके बाद सलमान सिद्धार्थ को फटकार लगाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले भी ऐसे कई मौके रहे जब सलमान सिद्धार्थ का सपोर्ट करते नजर आए। एक बार फिर उन पर बायस्ड यानी पक्षपात का आरोप लगा। अब सोमवार प्रसारित एपिसोड में अरहान और रश्मि, सिद्धार्थ के बारे में बातें करते हुए देखे गए। इस दौरान रश्मि ने शो के मेकर्स पर भी गुस्सा निकाला।