फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के बाद अब मेकर्स पर भड़कीं रश्मि, इस तरह साजिशें रचने का लगाया आरोप

Tue, 24 Dec 2019 01:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला झगड़े की सारी हदें पार करते दिखे। गाली गलौज से लेकर चाय फेंकने तक दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सिद्धार्थ लगातार रश्मि के लिए 'ऐसी लड़की' शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। माना जा रहा था कि इसके बाद सलमान सिद्धार्थ को फटकार लगाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले भी ऐसे कई मौके रहे जब सलमान सिद्धार्थ का सपोर्ट करते नजर आए। एक बार फिर उन पर बायस्ड यानी पक्षपात का आरोप लगा। अब सोमवार प्रसारित एपिसोड में अरहान और रश्मि, सिद्धार्थ के बारे में बातें करते हुए देखे गए। इस दौरान रश्मि ने शो के मेकर्स पर भी गुस्सा निकाला।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
अरहान रश्मि से पूछते हैं कि 'शो में आने के लिए जब कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था तब क्या उसमें ये लिखा था कि निजी बातें नहीं कही जाएंगी?' इस पर रश्मि कहती हैं कि 'निजी बातें शो में नहीं आएंगी ये कॉन्ट्रैक्ट में कहीं नहीं लिखा होता है। जितना आप गलत बोलेंगे शो के लिए वो कॉन्टेंट होता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि आगे कहती हैं कि 'अगर मैं शो में ये कहूं कि वो नशे में धुत रहता था इसलिए वो सेट पर देर से पहुंचता था। तो ये शो के लिए कॉन्टेंट है।' मेकर्स पर भड़कते हुए रश्मि कहती हैं कि 'ये लोग एक लड़की के पीछे पड़ गए हैं कि उसे गलत दिखाना है और एक ऐसे नकारे आदमी को हीरो बनाना चाहते हैं।' 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इससे पहले वीकेंड का वार में भी रश्मि सिद्धार्थ पर अपना गुस्सा निकालते हुए सलमान से कहती हैं कि 'हर मतलब सही नहीं होता है, सर और ये बात शो में पीछे बैठने वाली औरत को समझना चाहिए।' ऐसा माना जा रहा है कि रश्मि का इशारा मनीषा शर्मा की ओर था। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने रश्मि का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'क्या रश्मि देसाई कलर्स की क्रिएटिव हेड मनीषा शर्मा के बारे में बात कर रही हैं जो सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड भी हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
पहले भी एक एपिसोड के दौरान जब सलमान ने सिद्धार्थ का समर्थन किया था तो रश्मि हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला से कहती हैं कि आखिर एक आदमी हमेशा सही कैसे हो सकता है। तब शेफाली रश्मि को समझाते हुए कहती हैं कि इसे वो सकारात्मक तरीके से लें।  

जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक साथ जड़े थे 17 थप्पड़, 30 साल बाद किया था 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें