फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने घरवालों के सामने छुए माहिरा के पैर, बोलीं- 'मुझे माफ कर दो'

Thu, 02 Jan 2020 03:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Mahira Sharma - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में एक बार फिर से दर्शकों को हंगामा देखने को मिलेगा। यह बवाल कैप्टेंसी टास्क के दौरान होगा। इसका खुलासा हाल ही में आए प्रोमो वीडियो में हुआ। इस वीडियो में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के बीच जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई माहिरा के पैर छूती हैं। रश्मि को ऐसा करता देख सभी हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Paras and Mahira - फोटो : Instagram
इस वीडियो को 'बिग बॉस जासूस' अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो में माहिरा और रश्मि के बीच टास्क को लेकर झगड़ा हो रहा है। वीडियो में माहिरा कह रही हैं- 'हमेशा सिद्धार्थ को बोलती है कि वो ये करता है वो करता है। खुद क्या करती है वो नहीं दिखता उसको।' इसके बाद माहिरा कुछ ऐसा कह देती हैं जिसके बाद रश्मि उसका अलग अंदाज में जवाब देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : Instagram
माहिरा कहती हैं- 'अपना खुद का नाम इस्तेमाल कर लो। पहले पारस चाहिए था, फिर अरहान और अब आसिम चाहिए। शो में कुछ तो अपने दम पर भी कर लो रश्मि आंटी।' माहिरा की ये बातें सुनकर रश्मि देसाई हाथ जोड़ती हैं। इसके बाद रश्मि कहती हैं- 'जितना बोलकर दुखी कर सकती हो न उतना हुनर मुझमें नहीं है माहिरा।' जवाब में माहिरा कहती हैं- 'आप जितना प्यार से बोलकर दिल तोड़ती हो उतना तो हुनर मुझमें भी नहीं है।'
 

4 of 5
Rashami Desai and Mahira Sharma - फोटो : twitter
माहिरा की यह बात सुनकर रश्मि माहिरा के पैर छूती हैं और बोलती हैं- 'माफ कर दे।' आपको बता दें, रश्मि और माहिरा की बहस एक जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में भी देखने को मिली थी। इन दोनों का खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। रश्मि ने माहिरा पर आरोप लगाया था कि आपकी ड्यूटी में न तो खाना समय पर मिलता है और न की ब्रेकफास्ट। वहीं दो रोटी कम बनाने को लेकर माहिरा और विशाल का झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz, Paras and Mahira Sharma - फोटो : twitter
इसके बाद माहिरा रोईं भी। माहिरा को रोता देख पारस शहनाज के पास गए और उनके कहा कि माहिरा कल से खाना बनाने का काम नहीं करेगी। पारस के यह कहते ही सिद्धार्थ ने पारस को समझाया और माहिरा से कहा कि तुम बिना बात के मुद्दा बना रही हो। ऐसा करके तुम ही गलत दिख रही हो। 

हार्दिक पांड्या से सगाई से पहले इस अभिनेता को डेट कर चुकीं नताशा, एकता कपूर से है खास कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें